फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Prayagraj police reached Varanasi to investigate Swami Avimukteshwarananda case of magh mela

UP: प्रयागराज पुलिस के काशी पहुंचने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले- कहीं भाग नहीं रहा हूं, पूरा सहयोग करूंगा

Mon, 23 Feb 2026 11:24 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 23 Feb 2026 11:24 AM IST
सार

Varanasi News: ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि अगर मेरे ऊपर कोई आरोप लगा है तो पुलिस इसकी जांच करवाए, हम पूरा सहयोग करने को तैयार हैं, ताकि जल्दी से मेरे ऊपर लगे कलंक का निस्तारण हो सके। कहा कि कहानी गढ़कर मेरे ऊपर झूठा आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन
Prayagraj police reached Varanasi to investigate Swami Avimukteshwarananda case of magh mela
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि अगर मेरे ऊपर कोई आरोप लगा है तो पुलिस इसकी जांच करवाए, हम पूरा सहयोग करने को तैयार हैं, ताकि जल्दी से कलंक का निस्तारण हो सके। कहा कि कहानी गढ़कर झूठा आरोप लगाया गया है। सोमवार को श्री विद्या मठ में कहा कि जनता को उत्तर प्रदेश पुलिस पर विश्वास नहीं है, मेरे ऊपर लगे आरोपों की जांच उन प्रदेशों की पुलिस से कराई जाए, जो गैर भाजपा सरकार हो। कहा कि भाग नहीं रहा, जांच में सहयोग के लिए तैयार हूं।  गिरफ्तारी के लिए पुलिस के पास कोई साक्ष्य नहीं है। सभी आरोप झूठे हैं। 

विज्ञापन


स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि माघ मेले में तमाम सीसीटीवी लगे थे। उसकी जांच की जाए। कैमरे के जद में सब कुछ होगा, जो भी घटनाएं हुई होगी, वह प्रकाश में आ जाएगा। ज्ञात हो कि शकराचार्य पर प्रयागराज माघ मेले में यौन शोषण के आरोप में वहां की पुलिस ने पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में उनकी गिरफ्तारी को लेकर सोमवार सुबह से ही केदार घाट श्रीमठ में गहमागहमी रही। उनकी गिरफ्तारी को लेकर चर्चाएं गर्म रही। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी प्रयागराज पुलिस आई नहीं है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Holi 2026: होली पर यात्रियों को तोहफा, इन रूटों के लिए रोडवेज बेड़े में शामिल होंगी 137 अतिरिक्त बसें

विज्ञापन
विज्ञापन

शंकराचार्य की गिरफ्तारी की अटकलों पर भक्तों और अधिवक्ताओं ने बनाया घेरा

पॉक्सो के मामले में आरोपी शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के सोमवार सुबह प्रयागराज की झूंसी पुलिस की ओर से गिरफ्तारी की सूचना पर केदार घाट के श्रीविद्या मठ में भक्तों और अधिवक्ताओं का समूह जुट गया। काशी समेत आसपास जिलों के भक्त भी धीरे-धीरे मठ पहुंच गए। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने मीडिया से कहा कि ज्योतिष पीठ पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। राज्य सरकार की आड़ में कुछ लोगों की इस मंशा को सफल नहीं होने दिया जाएगा। प्रयागराज पुलिस का सम्मान और स्वागत है। हर तरह की जांच के लिए हम तैयार हैं। उधर, दोपहर में भेलूपुर थाने की पुलिस और एलआईयू भी विद्या मठ पहुंची।

कहानी गढ़कर झूठा आरोप लगाया गया
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि कहानी गढ़कर झूठा आरोप लगाया गया। गैर भाजपा राज्यों की पुलिस से जांच करवाएं, हम पूरा सहयोग करने को तैयार हैं, ताकि जल्दी से मेरे ऊपर लगे कलंक का निस्तारण हाे सके। गिरफ्तारी का प्रश्न नहीं बनता लेकिन गिरफ्तारी होती है तो उसके लिए भी तैयार हूं। उत्तर प्रदेश सरकार को कालनेमि की संज्ञा देते हुए उन्होंने कहा कि कुछ अधिवक्ता मठ में आए हैं, वो अपनी श्रद्धा से आए हैं। माघ मेले में तमाम सीसी कैमरे लगे थे, उसकी जांच की जाए। कैमरे की नजर में सब कुछ होगा, जो घटनाएं हुई होंगी, वह प्रकाश में आ जाएगी। शंकराचार्य पर प्रयागराज माघ मेला में यौन शोषण के आरोप में प्रयागराज पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed