फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Praveen togadia said that central government make law ram mandir

अयोध्या में राममंदिर पर केंद्र सरकार को बनाना होगा कानूनः प्रवीण तोगड़िया

Thu, 28 Jun 2018 05:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 28 Jun 2018 05:25 PM IST
विज्ञापन
Praveen togadia said that central government make law ram mandir
प्रवीण तोगड़िया - फोटो : अमर उजाला
विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि भाजपा सरकार को राम मंदिर पर कानून बनाकर मंदिर बनाना होगा नहीं तो बाबा कालभैरव उनको दंड देंगे। भाजपा ऐसा नहीं करती है तो जनता भी जवाब मांगेगी। केंद्र सरकार को मंदिर बनवाने के वायदे को हर हाल में पूरा करना होगा।
विज्ञापन


कांग्रेस व भाजपा की खींचतान में आपातकाल की चर्चा हो रही है लेकिन किसानों और युवाओं की समस्या पर कोई विचार नहीं किया जा रहा है। बुधवार की शाम को काशी विश्वनाथ का दर्शन करने प्रवीण तोगड़िया काशी पहुंचे थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की सफलता की कामना के लिए बाबा के दरबार में आए हैं। यह संगठन हिंदुओं से संबंधित किसी भी समस्या को दूर करने का प्रयास करेगा। ढुंढिराज दर्शन के बाद बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन कर ज्ञानवापी कूप का जल ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके उपरांत वह अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचे और माता का दर्शन करने के बाद महंत रामेश्वरपुरी से आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि बाबा से मैने हिंदुओं की धर्म रक्षा, किसानों की स्थिति और युवाओं को रोजगार के लिए कामना की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed