फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pran Pratishtha of Shivalinga in Kri-kund and 36th Vahini

Varanasi News: क्रीं-कुंड और 36वीं वाहिनी में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा

Mon, 16 Feb 2026 02:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Pran Pratishtha of Shivalinga in Kri-kund and 36th Vahini
महाशिवरात्रि पर पूजन-अर्चन के साथ शिवलिंग की स्थापना भी हुई। रवींद्रपुरी स्थित बाबा कीनाराम स्थल क्रीं-कुंड में पीठाधीश्वर अघोराचार्य सिद्धार्थ गौतम राम के सानिध्य में विधि-विधान से शिवलिंग की स्थापना कर प्राण-प्रतिष्ठा हुई। अघोरपीठ में पहली बार शिवलिंग स्थापना की गई है। औघड़ पीठ में साधु-संतों ने विधिवत पूजा की। सिद्धार्थ गौतम राम ने कहा कि यहां पर औघड़ संतों को साक्षात शिव रूप में पूजा जाता है और इनकी समाधि के पर शिवलिंग स्थापित किया जाता है। वहीं, 36वीं वाहिनी पीएसी रामनगर श्री नर्मदेश्वर महादेव और संतोषी माता मंदिर के जीर्णोद्धार एवं शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा हुई। वैदिक ब्राह्मणों ने शिवलिंग के अलावा माता पार्वती, गणेश आदि विग्रहों का विधिवत पूजन कर प्राण प्रतिष्ठा की। काशीराज परिवार के अनंत नारायण सिंह भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed