सहूलियत: वाराणसी में तहसील दिवस की तर्ज पर आयोजित हुआ प्राधिकरण दिवस, वीडीए का चक्कर काटने से आम जनता को राहत
वाराणसी में हर महीने के तीसरे गुरुवार को वीडीए में प्राधिकरण दिवस का आयोजन होगा। आज से इसकी शुरुआत हुई। इसमें अधिकारियों ने आम जनों से सीधा संवाद किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) आमजन की सहूलियत के लिए अब माह के तीसरे गुरुवार को प्राधिकरण दिवस का आयोजन करेगा। जिसकी शुरुआत आज से हो गई। वीडीए अधिकारियों ने जनता की समस्याओं को सुनकर उनका जल्द से जल्द निस्तारण करने का भरोसा दिया।
नोडल अधिकारी परमानंद यादव ने बताया की इसमें लाभार्थी को एक ही जगह से तमाम पटलों पर दौड़ लगाने से मुक्ति मिलेगी। सामान्य रूप से नक्शे आदि की समस्याओं को जल्दी स्वीकृति मिल सकेगी। गुरुवार को प्राधिकरण दिवस में पहुंचे कई लोगों ने नक्शे संबंधी शिकायत दर्ज कराई।
वीडीए उपाध्यक्ष ईशा दुहन ने बुधवार को बताया कि आवासीय अभिकरणों में जन समस्याओं के निराकरण के लिए आम जनता को कार्यालय के चक्कर लगाना पड़ता है। इसके बाद भी उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। इस प्रक्रिया को सरल बनाने के साथ समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रत्येक माह के तीसरे गुरुवार को प्राधिकरण दिवस आयोजित किया जाएगा। इसमें अधिकारी आम जन से सीधा संवाद करेंगे और जनता की समस्याओं को सुनकर उनका जल्द से जल्द निस्तारण करेंगे।
रविदास पार्क में बनी पांच दुकानों की निलामी
वीडीए द्वारा नगवां के संत रविदास पार्क में विकसित सात दुकानों की निलामी प्रक्रिया बुधवार को पूरी हो गई। इसमें वीडीए द्वारा बनी पांच दुकानों की निलामी पूरी हो गई। प्राधिकरण सभागार में आयोजित निलामी प्रक्रिया का आयोजन हुआ। इसमें सभी पांच दुकानों को उच्चतम निलामी बोली पर विक्रय कर दिया गया। पार्क में बची दो दुकानों की निलामी के लिए 25 मई को दोबारा नीलामी प्रक्रिया का आयोजन किया जाएगा।