फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Pradhan murder in Mau bike rider three miscreants shot

मऊ में हिस्ट्रीशीटर पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार तीन बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

Fri, 18 Dec 2020 11:09 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: विचित्र सिंह Updated Fri, 18 Dec 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Pradhan murder in Mau bike rider three miscreants shot
घटनास्थल पर पूछताछ करती पुलिस।

मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र स्थित बढुआ गोदाम गांव निवासी और पूर्व प्रधान शैलेंद्र यादव की शुक्रवार सुबह बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पूर्व प्रधान थाने का हिस्ट्रीशीटर भी था। सुबह वह गांव में ही निर्मार्णाधीन सामुदायिक शौचालय के पास खड़ा था, इसी बीच बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे। अनहोनी की आशंका पर वह भागने लगा। तभी तीनों बदमाशों ने दौड़ाकर उन्हें गोली मार दी। एसपी के अनुसार पूर्व प्रधान थाने का हिस्ट्रीशीटर था। उसके खिलाफ हत्या समेत दस मुकदमे दर्ज हैं। 

विज्ञापन


बदमाशों की इस वारदात से आसपास हड़कंप मच गया। गोली चलाकर असलहा लहराते हुए बदमाश भाग गए। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। घायल पूर्व प्रधान को परिजन आनन-फानन में अस्पताल ले गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वर्तमान में शैलेंद्र यादव की पत्नी ग्राम प्रधान हैं। घटना से नाराज गांव के लोगों ने बढुआ गोदाम बाजार में चक्काजाम भी कर दिया। सूचना मिलते ही एसपी सुशील घुले समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन

एसपी सुशील घुले ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ में पता चला कि तीनों हत्यारोपियों में से दो आरोपी गांव के ही रहने वाले हैं। आरोपियों और पूर्व प्रधान में काफी समय से रंजिश चल रही है। कहा कि तीनों आरोपियों की शिनाख्त हो चुकी है। गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसपी ने बताया किपूर्व प्रधान शैलेंद्र यादव थाने का हिस्ट्रीशीटर भी था। उसके खिलाफ दस मुकदमे दर्ज हैं। दस मुकदमों में दो हत्या के केस हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 


प्रधानपति पर दो हत्या समेत दस मुकदमे दर्ज
शैलेंद्र यादव सरायलंखसी थाने का हिस्ट्रीशीटर था। उस पर बढुआगोदाम बाजार में चार साल पूर्व हुई दवा व्यापारी घूरा गुप्ता की हत्या तथा दो साल पूर्व आरटीआई कार्यकर्ता बालगोविंद सिंह की हत्या में साजिश रचने सहित दस मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। इसमें एक मुकदमा ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में अनियमितता का भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed