{"_id":"ade9c02c6f4631dfa0fd31a94bdfe1e9","slug":"pradesh-minority-commission-threat-to-the-chairman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन को धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन को धमकी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 28 Nov 2015 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन शकील अहमद ‘बबलू’ के मोबाइल पर फोन और एसएमएस कर जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकाने वाले ने खुद को 50 हजार का इनामी बदमाश सोनू सिंह बताया है। मामला पुलिस और प्रशासन के संज्ञान में आते ही हड़कंप मच गया।
गुरुवार की रात एसएसपी आकाश कुलहरि ने बबलू से मुलाकात कर उनकी सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश देते हुए तीन अतिरिक्त गनर लगाए। मामले की तफ्तीश के लिए इलाकाई पुलिस के साथ ही स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) भी लगाई गई है।
धमकी देने वाले नंबर की सर्विलांस से टोह लेकर आरोपी की धरपकड़ का प्रयास जारी है। हालांकि इस मामले में बबलू की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
शकील अहमद बुधवार को बेनियाबाग के नावेद कांप्लेक्स स्थित अपने नए घर में थे। उन्होंने ‘अमर उजाला’ को बताया कि बुधवार की रात 9:45 बजे उनके मोबाइल पर जान से मारने की धमकी भरा फोन आया और गालीगलौज की गई। जिसे गंभीरता से न लेते हुए वे एक बारात में शिरकत करने चले गए।
विज्ञापन
इसके बाद मोबाइल पर फिर फोन और धमकी भरे एसएमएस सोनू सिंह के नाम से आए। यह सिलसिला गुरुवार को दिन में भी जारी रहा। गुरुवार रात वे नई सड़क स्थित अपने पुराने घर के पास एक रेस्टोरेंट में बैठे थे, तभी फिर फोन आया।
फोन रिसीव करते ही दूसरी तरफ से गालीगलौज करते हुए कहा गया कि शकील तुम इधर-उधर मत करो, तुम्हे जान से मार दिया जाएगा। इससे घबराकर उन्होंने एसएसपी को फोन किया। एसएसपी नई सड़क पहुंचे और अपनी गाड़ी में बैठाकर उन्हें नावेद कांप्लेक्स स्थित घर में छोड़ा।
चेयरमैन ने बताया कि 7839456292 और 7505956922 नंबर से धमकाया जा रहा है। एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही चेयरमैन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जिन नंबरों से धमकी मिली है, सर्विलांस की मदद से उन्हें ट्रेस किया जा रहा है। धमकाने वाला जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा।