फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Prabhatferi came out on the light festival of Guru Nanak Dev

गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर निकली प्रभातफेरी

Wed, 13 Nov 2019 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Prabhatferi came out on the light festival of Guru Nanak Dev
17- गुरू नानक देव के प्रकाशोत्सव के मौके पर मड़ियाहूं में निकाली गई प्रभातफेरी। - फोटो : JAUNPUR
गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर निकली प्रभातफेरी
विज्ञापन

रासमंडल गुरुद्वारे में रागी जत्था ने प्रस्तुत किया सबद किर्तन
जौनपुर। गुरु नानक देव का 550 वां प्रकाश पर्व मंगलवार को धूम धाम से मनाया गया। सुबह प्रभात फेेरी निकाली गई। रासमंडल स्थित गुरुद्वारे में अमृतसर से आए रागी जत्था में शामिल बलदेव सिंह और उनके सहयोगी ने सबद किर्तन प्रस्तुत किया। दो नवंबर से 11 तक प्रभातफेरी निकाली गई। मंगलवार को अरदास और लंगर का आयोजन किया गया। मंगलवार की शाम शहर के ओलंदगंज स्थित गुरुद्वारे से शोभायात्रा निकाली गई। रासमंडल गुरुद्वारे में आयोजित सबद किर्तन में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। शोभायात्रा में नानक पब्लिक स्कूल के बच्चे भी शामिल हुए। पंच प्यारे की शोभायात्रा निकाली निकाली गई। पंच प्यारे में नमनदीप सिंह, हरपाल सिंह, प्रभुजोत सिंह, पवन दीप सिंह और सिमरनदीप सिंह आदि शामिल थे। कोतवाली चौराहे से शोभायात्रा का संचालन सुशील वर्मा और दयाराम गुप्त ने किया।

उधर, मडियाहूं में मंगलवार की सुबह कस्बा स्थित गुरुद्वारे पर गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व मनाया गया। अमृतसर पंजाब से आए रागी जत्था ज्ञानी बलदेव सिंह ने गुरुद्वारे में अपने सहयोगियों के साथ कीर्तन पाठ किया जो तीन घंटे चलने के बाद समाप्त होने पर लंगर व प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर सरदार कवंलजीत सिंह, ,सतपाल सिंह ,स्वर्ण सिंह ,राजू सिंह, इन्द्रजीत सिंह ,सरदार भाग सिंह, डॉ. परमजीत सिंह, सरदार अर्जुन सिंह, सुमित सिंह ,मोनू सिंह, रम्मी सिंह, नरेंद्र सिंह आदि ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed