फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   power supply

टैंकर की टक्कर से ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त, बिजली गुल

Tue, 03 Sep 2019 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
power supply
वाराणसी। लखीमपुर से सीरा लेकर कटक जा रहे टैंकर की टक्कर से 630 केवीए का ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। सोमवार भोर में तीन बजे हुकुलगंज तिराहे के पास हुई दुर्घटना में बिजली के पोल टूट गए। इसके बाद सांस्कृतिक संकुल उपकेंद्र के बघवानाला और हुकुलगंज फ ीडर से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इस ट्रांसफ ार्मर से जुड़े गीतानगर कॉलोनी समेत आसपास के मुहल्ले में देर रात तक बिजली नहीं थी। अब मंगलवार को बिजली आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

18 पहिया वाले टैंकर की टक्कर से ट्रांसफार्मर का आधार पूरी तरह टूट गया। बिजली विभाग को लाखों का नुकसान हुआ है। इसका आंकलन किया जा रहा है। हादसे के बाद बघवानाला और हुकुलगंज की आपूर्ति ठप हो गई। अधिशासी अभियंता डीके दोहरे ने बताया कि सुबह तक बिजली आपूर्ति की संभावना है। इस दौरान पानी के लिए लोग भटकते रहे। उधर ट्रेलर के पलटने से सड़क पर सीरा बह गया। क्रेन से टैंकर के इंजन वाले हिस्से को अलग कर पुलिस लाइन भेजवाया गया। टैंकर को सड़क की पटरी पर किनारे रखवा दिया गया। बिजली संकट से जूझते लोगों के लिए ट्राली ट्रांसफार्मर लगवाया गया लेकिन देर रात तक चालू नहीं हो सका। इसके चलते उमस भरी गर्मी में लोग बिलबिला गए। ट्रांसफार्मर से जुड़े इलाकों की बिजली देर रात तक गुल रही। इस बारे में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्य अभियंता मनोज अग्रवाल ने बताया कि इस मामले में एफआईआर कराई जाएगी। इस प्रकार की घटना से काफी नुकसान हुआ है। जिसके चलते दिक्कत झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed