फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Power Grid Corporation will provide medical equipment to the Cancer Institute varanasi

Varanasi: कैंसर संस्थान को चिकित्सकीय उपकरण देगा पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, दोनों संस्थानों के बीच हुआ समझौता

Wed, 18 Oct 2023 11:13 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 18 Oct 2023 11:13 PM IST
सार

स्थित महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर संस्थान और पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के बीच बुधवार को करार हुआ। 

विज्ञापन
Power Grid Corporation will provide medical equipment to the Cancer Institute varanasi
कैंसर संस्थान और पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के बीच करार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी स्थित महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर संस्थान और पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के बीच बुधवार को करार हुआ। इस समझौते के तहत कॉरपोरेशन की ओर से सीएसआर तहत कैंसर संस्थान को 42.41 लाख रुपये के चिकित्सकीय उपकरण दिए जाएंगे।

विज्ञापन


बुधवार को कैंसर संस्थान में पावरग्रिड की ओर से वरिष्ठ महाप्रबंधक अरुण कुमार राय और कैंसर संस्थान की ओर से निदेशक प्रशासन माधो सिंह ने समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया। महामना कैंसर संस्थान के निदेशक डॉ. सत्यजीत प्रधान ने पॉवर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इस पहल से कैंसर पीड़ितों की चिकित्सकीय सहूलियतें बढ़ेंगी। इस दौरान कैंसर संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी अखिलेश पांडेय, पावरग्रिड वाराणसी के मानव संसाधन प्रभारी बिनोद कुमार, अस्पताल के उप प्रशासनिक अधिकारी वीके सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed