बीएचयू का हाल: बाल रोग विभाग में गुल रही बिजली, एक्सरे जांच भी प्रभावित; मरीज परेशान
Varanasi News: बीएचयू में बिजली की कटौती जारी रही। इस बीच मरीजों और तीमारदारों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ी। दूसरी तरफ इस समस्या के कारण एक्स-रे सहित अन्य जांच भी प्रभावित हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजली कटौती का संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा है। दो दिन से शहरी और ग्रामीण इलाकों में कटौती से लोग परेशान हो गए हैं। इस बीच सरकारी अस्पतालों में बिजली आपूर्ति बाधित होने की वजह से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बीएचयू अस्पताल में दोपहर में बिजली कटौती से कई विभागों में अंधेरा छाया रहा, वहीं जिला अस्पताल में भी बिजली की आवाजाही जारी रही। इस कारण जांच भी प्रभावित रही।
बुधवार की रात जिला अस्पताल में बिजली कटने से अंधेरा छाया रहा। इस कारण इलाज में दिक्कत हुई। वहीं, गुरुवार को भी अस्पताल में बिजली का आना जाना लगा रहा। इससे मरीजों की जांच प्रभावित हुई। बीएचयू अस्पताल में भी दोपहर करीब डेढ़ बजे बिजली व्यवस्था गड़बड़ा गई।
बिजली कटौती से रेडियोलॉजी विभाग में भी एक्सरे कक्ष में अंधेरा छा गया। यहां पर्चा जमा कर मरीज बिजली आने का इंतजार कर रहे थे। 20 मिनट बाद बिजली आई जब जांच शुरू हो सकी। उधर, बाल रोग विभाग में भी अंधेेरा छाया रहा। यहां प्रोफेसरों के कक्षा में बिजली गुल होने के साथ ही वार्ड में भी बिजली नहीं थी। जो बच्चे भर्ती थे, उनके परिजन गर्मी के कारण हाथ का पंखा झलते नजर आए।
बोले अधिकारी
बिजली की बेहतर आपूर्ति के लिए जिन भी उपकेंद्रों पर शिकायत मिल रही है, उसका तुरंत निस्तारण करवाया जा रहा है। सभी अधिकारियों को समस्या का समाधान करने को कहा गया है। पीडब्ल्यूडी के सड़क निर्माण संबंधी काम की वजह से भी शट डाउन लेना पड़ रहा है। - अरविंद कुमार सिंघल, मुख्य अभियंता
बीएचयू अस्पताल में बेहतर बिजली आपूर्ति हो सके, इसके लिए संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जा रही हैं। बिजली के तार सहित अन्य बिजली के उपकरणों की माॅनीटरिंग भी करवाई जाएगी। - प्रो. एसएन संखवार, निदेशक, आईएमएस बीएचयू