फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Power cut in up strike of electricians is back With announcement of Har Har Mahadev in varanasi

अब कायम नहीं रहेगा अंधेरा: काशी में हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ बिजलीकर्मियों की हड़ताल वापस, मिली बड़ी राहत

Sun, 19 Mar 2023 04:55 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 19 Mar 2023 04:55 PM IST
सार

बीते 50-60 घंटे से बिजली सकंट का सामना कर रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल वापस हो गई है। बिजली कर्मचारियों ने समय से पहले हड़ताल वापस ले ली है। 

विज्ञापन
Power cut in up strike of electricians is back With announcement of Har Har Mahadev in varanasi
हड़ताली बिजली कर्मी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीते 50-60 घंटे से बिजली सकंट का सामना कर रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल वापस हो गई है। बिजली कर्मचारियों ने समय से पहले हड़ताल वापस ले ली है। वाराणसी स्थित पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम कार्यालय के बाहर हड़ताल कर रहे कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। वहीं, हड़ताल वापसी की खबर के बाद आम जनता ने राहत भरी सांस ली है। 

विज्ञापन


कर्मचारियों ने ऊर्जा मंत्री के साथ हुई वार्ता में उनकी मांगों को जल्द मान लेने की बात कहे जाने पर हर्ष व्यक्त किया है। हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ ही विद्युत कर्मियों ने अपने हड़ताल को वापस लेने का एलान किया। गुरुवार रात 10 बजे शुरू हुई हड़ताल को दोपहर बाद खत्म खत्म करने का रविवार दोपहर बाद किया गया।
विज्ञापन


बिजली कर्मचारियों ने रविवार रात 10 बजे तक हड़ताल पर रहने की घोषणा की थी। इसके बाद शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जारी बिजली संकट को दूर करने की कार्रवाई शुरू की गई है। कई स्थानों पर बिजली व्यवस्था को रिस्टोर कर लिया गया है। जबकि कई जगह प्रोसेस में है। डिस्कॉम के अधिकारियों के मुताबिक,  बिजली व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए युद्ध स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Trending Videos

बिजली-पानी को बिलबिलाए लोग

Power cut in up strike of electricians is back With announcement of Har Har Mahadev in varanasi
स्नान करने तुलसी और अस्सी घाट पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला

हड़ताल के दौरान वाराणसी जिले में कहीं 30 तो कहीं 40 तो कहीं 60 घंटे तक बिजली नहीं रही। शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक हाहाकर मच गया।  कई गांव-मोहल्लों में 36-40 घंटे से बिजली गुल होने के कारण अभी लोग नहाने-खाने तक के पानी के लिए परेशान रहे। बिजली आपूर्ति ठप होने से उत्पन्न पेयजल किल्लत अब व्यापक जनाक्रोश की वजह बनती दिखी।

स्नान और कपड़ा धुलाई के लिए बड़ी संख्या में आबादी ने गंगा की ओर रुख किया। रविवार को शहर के कई हिस्सों में स्थानीय लोगों ने खाली बाल्टियां लेकर चक्का जाम कर दिया। इससे लंबा जाम लग गया। वाराणसी में सपा समेत अन्य दलों ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। 
ये भी पढ़ें: वाराणसी में बिजली-पानी को बिलबिलाए लोग, सड़कों पर उतरी जनता, तस्वीरों में देखें

Power cut in up strike of electricians is back With announcement of Har Har Mahadev in varanasi
वाराणसी शहर में शनिवार रात छाया अंधेरा - फोटो : अमर उजाला

शहर के ज्यादातर मोहल्लों में जलापूर्ति करने वाले नलकूपों को स्थानीय उपकेंद्रों से बिजली मिलती है। विद्युत कर्मियों की हड़ताल के बाद से कई उपकेंद्रों से बिजली नहीं मिली। इससे मोहल्लों में हाहाकार की स्थिति है। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाया पर लोग नहीं माने। उनका कहना था कि बिजली कर्मचारियों और सरकार के बीच लड़ाई में आम लोग पिस रहे हैं।

बिजली आपूर्ति ठप होने से सबसे बड़ी मुसीबत नगर क्षेत्र के लोगों को पीने के पानी के लिए हुई। सुबह होते ही पानी के लिए मारामारी की नौबत पैदा हो गई। ग्रामीण क्षेत्रों में भी आपूर्ति ठप होने से लोगों को काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed