फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Power crisis worsens at district hospital; registration and medicine counters left in the dark for an hour.

Varanasi News: जिला अस्पताल में गहराया बिजली संकट, एक घंटे तक अंधेरे में रहा पर्ची, दवा काउंटर

Thu, 11 Jun 2026 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Power crisis worsens at district hospital; registration and medicine counters left in the dark for an hour.
निरीक्षण करने पहुंचे राज्यमंत्री ने अस्पताल से जिलाधिकारी को किया फोन, समस्या दूर करवाने को कहा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को बिजली आपूर्ति का संकट रहा। सुबह 9 बजे तक पर्चा, दवा काउंटर सहित अन्य जगहों पर अंधेरा रहा। मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह 9 बजे के बाद जब आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। इधर, अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने भी बिजली आपूर्ति के संकट को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी को जल्द से जल्द समस्या का समाधान करवाने को कहा।


जिला अस्पताल परिसर में इन दिनों मेडिकल कॉलेज के ओपीडी का निर्माण कार्य चल रहा है। जगह-जगह खोदाई हुई है। कामकाज के दौरान मंगलवार देर रात मजदूरों ने केबल काट दिया। इस वजह से अस्पताल परिसर में भूतल पर बने पर्चा काउंटर, दवा काउंटर, ओपीडी हॉल में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। रात में कुछ जगहों पर आ गई, लेकिन पूरी तरह व्यवस्था बहाल नहीं हो सकी। इस वजह से बुधवार सुबह 8 बजे ओपीडी काउंटर खुला, लेकिन पर्चा नहीं बन सका। दवा काउंटर पर भी अंधेरे की वजह से परेशानी हुई। इस बीच अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने बिजली कटौती की वजह से होने वाली समस्या को गंभीरता से लेते हुए इस तरह की समस्या दोबारा न होने की बात अधिकारियों से कही। अस्पताल के सीएमएस डॉ. कौशल सिंह ने बताया कि पैनल में खराबी होने से सुबह 9 बजे तक आपूर्ति प्रभावित रही। इसके बाद समस्या दूर हो गई। बताया कि राज्यमंत्री ने जिलाधिकारी से फोन पर बात कर लोक निर्माण विभाग और अस्पताल प्रशासन के बीच समन्वय बनवाकर समस्याओं को दूर करवाने को कहा। कार्य की वजह से केबल कटने के कारण इलेक्ट्रिक पैनल में खराबी की वजह से यह समस्या आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article