फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Postmortem will be held in Shivpur from June 1

Varanasi News: एक जून से शिवपुर में होगा पोस्टमार्टम

Mon, 29 May 2023 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Postmortem will be held in Shivpur from June 1
एक जून से बीएचयू के बजाय शिवपुर स्थित पोस्टमार्टम होगा। इसके लिए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संदीप चौधरी ने पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन को पत्र लिखा है। सीएमओ ने कहा कि जिले के सभी थानेदार पोस्टमार्टम के लिए मृत शरीर को शिवपुर ही भेजें। आधुनिक सुविधा-संसाधनों से लैस पोस्टमार्टम हाउस बना हुआ है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. चौधरी के अनुसार, पुलिस उपायुक्त काशी जोन आरएस गौतम ने रिपोर्ट दी और कहा कि बीएचयू स्थित शव गृह में नियुक्त कर्मचारी पार्थिव शरीर को रखने और निकालने में हीलाहवाली करते हैं। इससे असुविधा का सामना करना पड़ता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी देर से मिलती है। इससे कानून व्यवस्था प्रभावित होने का खतरा बना रहता है। मुकदमों की विवेचना प्रभावित होती है। इस संबंध में बीएचयू के विधि चिकित्सा शास्त्र विभाग के अध्यक्ष से बात की गई, लेकिन समस्या के समाधान नहीं हुआ। अब व्यवस्था बदली जा रही है। बीएचयू की जगह शिवपुर स्थित आधुनिक चीरघर में ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसकी सूचना मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, बीएचयू आईएमएस के निदेशक, बीएचयू के सर सुंदरलाल चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक, बीएचयू आईएमएस के फॉरेंसिक मेडिसिन के विभागाध्यक्ष और बीएचयू पोस्टमार्टम हाउस के प्रभारी को भी दी गई है।
विज्ञापन

--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएचयू के छात्रों को पढ़ाई के लिए शव देंगे
सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने कहा बीएचयू में मेडिकल छात्रों की पढ़ाई के लिए मृत शरीर आवश्यकतानुसार उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए जिलाधिकारी और पुलिस आयुक्त की अनुमति जरूरी रहेगी। किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी।
-----------------------
एक अप्रैल से दोबारा बीएचयू में शुरू हुआ था पोस्टमार्टम
बीएचयू परिसर में केएन उडुप्पा सभागार के बगल में बने पोस्टमार्टम हाउस में शवों का पोस्टमार्टम बीते एक अप्रैल से शुरू हुआ था। इससे पहले बीएचयू स्थित शव गृह के जीर्णोद्धार के काम के कारण लगभग डेढ़ साल से ज्यादा समय तक शिवपुर स्थित आधुनिक चीरघर में ही पोस्टमार्टम का काम हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed