फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   poster of bjp leader accused in sexual harassment case in chandauli roads

यूपी: चंदौली की रोड पर भाजपा के बड़े नेताओं के लगे पोस्टर, जिन पर दर्ज है दुष्कर्म का मुकदमा

Thu, 01 Oct 2020 11:59 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 01 Oct 2020 11:59 AM IST
विज्ञापन
poster of bjp leader accused in sexual harassment case in chandauli roads
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

दुराचारियों की फोटो चौराहों पर लगाए जाने की मुख्यमंत्री की पहल के बाद बुधवार को चंदौली जिले में कई जगहों पर कुछ लोगों ने बीजेपी के बड़े नेताओं के पोस्टर लगा दिए हैं। इनमें कई ऐसे लोग हैं, जिनके संबंध भाजपा से हैं और उन पर दुष्कर्म के मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन

घटना की जानकारी होने के बाद से पुलिस विभाग में हड़कंप है। पोस्टर लगाने वालों की तलाश कर पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है।


बता दें कि कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहल की थी कि दुष्कर्मियों के पोस्टर चौराहों पर लगाए जाएंगे। इस पहल के बाद हाथरस में दुष्कर्म की बड़ी घटना घटी है, जिससे लोगों में काफी आक्रोश है। बुधवार को कुछ अज्ञात लोगों ने नगर के विभिन्न स्थानों पर बीजेपी के बड़े नेताओं के पोस्टर लगाए दिए हैं, जिन पर दुष्कर्म के आरोप हैं।

विज्ञापन

इसमें एक पोस्टर डीआरएम कार्यालय के बाहर बने आरपीएफ चेक पोस्ट पर लगाया गया है। नगर में पोस्टर लगने के बाद से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। पोस्टर में बीजेपी के बड़े नाम समेत कुल छह फोटो नाम सहित लगाई गई हैं।

पोस्टर पर सबसे ऊपर योगी जी का एलान दुराचारियों से सावधान लिखा हुआ है। इस संबंध में सीओ सदर कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि पोस्टर लगाने वालों की तलाश की जा रही है। इनके खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed