{"_id":"60182a9e8ebc3e32f057f5c7","slug":"postal-life-insurance-day-celebrated-at-head-post-office-cantt-whole-insurance-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: प्रधान डाकघर कैंट पर मना डाक जीवन बीमा दिवस, पूर्वांचल के 145 गांव बने संपूर्ण बीमा ग्राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: प्रधान डाकघर कैंट पर मना डाक जीवन बीमा दिवस, पूर्वांचल के 145 गांव बने संपूर्ण बीमा ग्राम
Mon, 01 Feb 2021 09:52 PM IST
हरि User
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: हरि User
Updated Mon, 01 Feb 2021 09:52 PM IST
विज्ञापन
प्रधान डाकघर में डाक जीवन बीमा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित पॉलिसीधारक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाक विभाग की ओर से वाराणसी परिक्षेत्र के तहत छह जिलों के 190 गांवों को सुकन्या समृद्धि ग्राम बनाए जाने के बाद अब 145 गांवों को संपूर्ण बीमा ग्राम घोषित किया गया है। छह जिलों में वाराणसी, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, भदोही शामिल हैं।
विज्ञापन
बीमा की इन योजनाओं में सुरक्षा, संतोष, सुविधा, युगल सुरक्षा, चिल्ड्रेन पॉलिसी आदि शामिल है। सोमवार को प्रधान डाकघर कैंट पर डाक जीवन बीमा दिवस पर पोस्ट मास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने डाक जीवन बीमा के 138वें साल में प्रवेश करने पर बीमाधारकों को पॉलिसी बांड सौंपा। पोस्ट मास्टर जनरल ने कहा कि बीमा आज के दौर की अनिवार्य आवश्यकता है। एक फरवरी 1884 को शुरू डाक जीवन बीमा देश में सरकारी व अर्द्ध सरकारी कर्मचारियों के लिए सबसे पुरानी बीमा योजना है, जिसका लाभ अब निजी क्षेत्र के प्रोफेशनल्स भी उठा सकते हैं।
विज्ञापन
वाराणसी परिक्षेत्र में डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक जीवन बीमा में वर्तमान में कुल 1.30 लाख से ज्यादा पॉलिसियां संचालित हैं। इसमें कोरोना काल में ही ढाई हजार से ज्यादा पॉलिसियां जारी की गईं हैं। वाराणसी पश्चिमी मंडल के डाक अधीक्षक राम मिलन ने निवेश की सुरक्षा पर सरकार की गारंटी, आयकर में छूट, पॉलिसी पर लोन की सुविधा आदि की जानकारी दी। कार्यक्रम में सहायक निदेशक शंभु राय, सहायक डाक अधीक्षक अजय कुमार मौर्या, पंकज श्रीवास्तव, डाक निरीक्षक शशिभूषण यादव, विशंभर नाथ द्विवेदी, पोस्टमास्टर कैंट रमाशंकर वर्मा, राहुल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन