फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   positive news

कान्वेंट सरीखा बना दिया सरकारी स्कूल

Mon, 23 Nov 2020 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
positive news
वाराणसी। सुविधाओं का अभाव गंदगी और अव्यवस्था सरकारी स्कूलों की पहचान बन चुके हैं, मगर काशी विद्यापीठ के प्राथमिक विद्यालय केशरीपुर खास को देखकर क्षेत्र के लोगों की धारणा बदल गई है। यहां के प्रधानाध्यापक विजय प्रकाश सिंह ने मेहनत कर 2 सालों में विद्यालय को कान्वेंट स्कूल सरीखा बना दिया है। सीमित संसाधनों के बावजूद यहां के बच्चे टाई, बेल्ट व आईकार्ड से लैस हैं। सीसीटीवी कैमरे, ब्रॉडबैंड, वाईफाई, लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लास की सुविधा से लैस इस विद्यालय में आनलाइन पढ़ाई हो रही है।
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय केशरीपुर खास के प्रधानाध्यापक विजय प्रकाश सिंह ने महज 2 साल में प्राथमिक विद्यालय को कॉन्वेंट स्कूल के स्तर पर लाकर खड़ा कर दिया है। 2013 में जब विजय ने यहां की जिम्मेदारी संभाली तो टूटी फर्श और दीवारों के उखड़े प्लास्टर ने उन्हें झकझोर दिया। तब से संकल्प लेकर व बदलाव में जुट गए। पहले स्कूल को दुरुस्त कराकर रंग रोगन कराया और कान्वेंट स्तर की कक्षाएं बनाईं। उस वक्त स्कूल में 66 विद्यार्थी थे। मगर, अब इस विद्यालय में 163 बच्चे नामांकित हैं। इन्हें पढ़ाने के लिए प्रधानाध्यापक सहित 5 शिक्षक तैनात हैं। विजय ने कंपोजिट ग्रांट का उपयोग करने के साथ-साथ अपने वेतन से खर्च कर स्कूल में प्रोजेक्टर लगाए और स्मार्ट क्लास शुरू की।
विज्ञापन

नए शैक्षिक सत्र से दो शिफ्ट में चलेंगी कक्षाएं
विद्यालय के पास भले ही पर्याप्त भूमि न हो, लेकिन आकर्षक परिवेश के कारण यह क्षेत्र में अलग पहचान स्थापित कर चुका है। प्रधानाध्यापक और शिक्षकों की मेहनत से विद्यालय में छात्रों की संख्या इतनी बढ़ चुकी है कि स्कूल खुलने पर बच्चों के बैठने के लिए कक्षाओं की कमी हो गई है। इसको देखते हुए प्रधानाध्यापक ने बीएसए से स्कूल को दो शिफ्ट में चलाने का आदेश मांगा था। इसे बीएसए ने निरीक्षण के बाद अपनी मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed