फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Portal closed, fork closed, pop machine also closed, wheat was not procured

पोर्टल बंद, कांटा बंद, पॉप मशीन भी बंद, नहीं हुई गेहूं की खरीद

Thu, 17 Jun 2021 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Portal closed, fork closed, pop machine also closed, wheat was not procured
वाराणसी, चिरईगांव। 22 जून तक गेहूं खरीद के आदेश के पहले दिन बुधवार को किसी भी क्रय केंद्र पर खरीद नहीं हो पाई। जिससे गेहूं बेचने के लिए बाकी बचे सैकड़ों किसान पोर्टल खुलने का इंतजार करते रह गए और पहला दिन बीत गया।
विज्ञापन

शासन ने किसानों को राहत देने के लिए गेहूं खरीद के लिए 15 जून को बढ़ाकर 22 जून तो कर दिया लेकिन पहले दिन इसका उल्टा असर देखने को मिला। किसान गेहूं बिक्री के लिए क्रय केंद्र पर पहुंचे तो पोर्टल खुला ही नहीं। यही नहीं पॉप मशीन, गेहूं तौल के सभी केंद्रों पर मौजूद कांटा भी नहीं चला। किसान शाम तक इंतजार करते हुए वापस लौट गए।
विज्ञापन

जिला विपणन अधिकारी अरुण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि लखनऊ से ही पोर्टल लॉक होने से किसी भी केंद्र पर खरीद नहीं हुई। अगर बृहस्पतिवार तक यही स्थिति रही तो इसकी सूचना लखनऊ शासन को भेजी जाएगी। शासनादेश के मुताबिक 22 जून तक गेहूं की जो भी खरीद होगी क्रय केंद्र के गोदाम के अंदर होगी। ताकि बारिश आने पर गेहूं भीगे नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
इन केंद्रों पर होगी खरीद
विपणन अधिकारी ने बताया पोर्टल खुलने पर विपणन विभाग के चिरईगांव के गौराकला, चोलापुर के रौनाकला, काशी विद्यापीठ के नरउर, पिंडरा के सिंधोरा, बड़ागांव के गांगखुर्द बगिया, हरहुआ के गोसाईपुर मोहाव, आराजीलाइन के बैरवन और सेवापुरी के तक्खूकी बौली केंद्रों पर खरीद होगी। जबिक उमरहा, भिटकुरी और हरहुआ-2 क्रय केंद्र सहित पीसीएफ के 19 केंद्रों पर खरीद नहीं होगी।

----
16947 मीट्रिक टन हई खरीद, 741 किसानों का भुगतान बाकी
15 जून तक पंजीकृत 5000 किसानों से 4700 किसान से 16947 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। 70 से 80 प्रतिशत किसानों का भुगतान किया जा चुका है। 12680 मीट्रिक टन गेहूं भारतीय खाद्य निगम के गोदाम में जमा हो चुका है। जबिक 4266 मीट्रिक टन गेहूं क्रय केंद्रों के गोदामों में पड़ा है। जो ट्रक न पहुंचने से उठान नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed