{"_id":"60ff18261361ee4fa61dd243","slug":"porn-film-controversy-shilpa-shetty-husband-raj-kundra-varanasi-connection-found-mumbai-police-team-may-come-for-investigation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पोर्न फिल्म विवाद: राज कुंद्रा का सामने आया वाराणसी कनेक्शन, जांच के लिए आ सकती है मुंबई पुलिस की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोर्न फिल्म विवाद: राज कुंद्रा का सामने आया वाराणसी कनेक्शन, जांच के लिए आ सकती है मुंबई पुलिस की टीम
Tue, 27 Jul 2021 09:47 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 27 Jul 2021 09:47 AM IST
सार
राज कुंद्रा के साझीदार के कानपुर और वाराणसी कनेक्शन की जानकारी के बाद क्राइम ब्रांच के साथ ही एलआईयू सहित अन्य खुफिया विभाग के लोग जांच में जुटे हैं।
विज्ञापन
राज कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पोर्न फिल्म विवाद में फंसे राज कुंद्रा का वाराणसी कनेक्शन सामने आया है। राज कुंद्रा का साझेदार अरविंद श्रीवास्तव मूल रूप से बनारस का रहने वाला है। हालांकि कुछ साल पहले उसके पिता कानपुर में शिफ्ट हो गए थे। पुलिस जांच में इन कड़ियों को भी जोड़ने का प्रयास कर रही है। इधर, मुंबई पुलिस ने वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस से भी संपर्क साधा है। मामला हाई प्रोफाइल होने की वजह से स्थानीय पुलिस अभी इस मामले में बोलने से बच रही है।
विज्ञापन
फिल्म विवाद की जांच कर रही मुंबई पुलिस इस मामले से जुड़े एक-एक पहलुओं को गंभीरता से ले रही है। इसके अलावा राज कुंद्रा के साझीदार के कानपुर और वाराणसी कनेक्शन की जानकारी के बाद क्राइम ब्रांच के साथ ही एलआईयू सहित अन्य खुफिया विभाग के लोग भी इसकी कड़ी तलाशने में लगे हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि जांच के लिए मुंबई पुलिस कभी भी वाराणसी आ सकती है। पुलिस वाराणसी के गिलट बाजार में रहने के दौरान अरविंद के रहने के दौरान उसके करीबियों से भी पूछताछ कर इससे जुड़े तथ्य जुटाने का प्रयास करेगी। कानपुर में क्राइम ब्रांच ने अरविंद के पिता नर्मदा श्रीवास्तव से भी इस बारे में पूछताछ की है।
विज्ञापन
इसके बाद माना जा रहा है कि वाराणसी में भी क्राइम ब्रांच आ सकती है। जानकारी के मुताबिक नागपुर स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में असिस्टेंट वर्क मैनेजर (एडब्ल्यूएम) पद से 2003 में रिटायर होने के बाद अरविंद के पिता वाराणसी आए थे।
यहां गिलट बाजार में मकान बनवाकर परिवार रहता था, इसके बाद बेटे अरविंद के कहने पर ही वह कानपुर चले गए थे। वह सिंगापुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। इस बारे में कैंट एसीपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि अब तक इस मामले में कानपुर और महाराष्ट्र पुलिस ने कोई संपर्क नहीं किया है।
यहां गिलट बाजार में मकान बनवाकर परिवार रहता था, इसके बाद बेटे अरविंद के कहने पर ही वह कानपुर चले गए थे। वह सिंगापुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। इस बारे में कैंट एसीपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि अब तक इस मामले में कानपुर और महाराष्ट्र पुलिस ने कोई संपर्क नहीं किया है।