फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Politics like Maharashtra will happen in UP too Omprakash Rajbhar claims samajwadi party

UP Politics: यूपी में भी होगा महाराष्ट्र जैसा सियासी खेल, ओमप्रकाश राजभर का दावा- सपा में होगी बड़ी टूट

Mon, 03 Jul 2023 07:07 PM IST
उत्पल कांत न्यूज एजेंसी, एएनआई
न्यूज एजेंसी, एएनआई Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 03 Jul 2023 07:07 PM IST
सार

कहते हैं कि सियासत मौके का खेल है और जो मौकों को भुना लेता है, वही सबसे बड़ा खिलाड़ी होता है। महाराष्ट्र में राजनीतिक घटनाक्रम इतनी तेजी से बदला कि किसी को इसकी कानोंकान खबर तक नहीं हुई। इसी बीच सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने दावा किया कि यूपी में भी महाराष्ट्र जैसा सियासी खेल होगा। 

विज्ञापन
Politics  like Maharashtra will happen in UP too Omprakash Rajbhar claims samajwadi party
ओमप्रकाश राजभर (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र जैसा सियासी उठापठक उत्तर प्रदेश में भी होने जा रहा है। सपा (समाजवादी पार्टी) के कई विधायक और सांसद जल्द पाला बदलने वाले हैं। यह दावा किया है सुभासपा के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने। सोमवार को वाराणसी स्थित सुभासपा कार्यालय में न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए ओपी राजभर ने कहा कि यूपी सरकार का विस्तार होगा तो सूबे की राजनीति में खेल होगा। यहां भी वही खेल होगा जो महाराष्ट्र में हुआ है।

विज्ञापन


दावा किया कि सपा के कई विधायक यूपी सरकार में शामिल होना चाहते हैं। वहीं कई लोग लोकसभा टिकट के लिए दिल्ली की दौड़ लगा रहे हैं। कहा कि अखिलेश यादव के रवैये से सपा के विधायक और सांसद नाराज हैं। वो अपना भविष्य समाजवादी पार्टी में नहीं देख रहे हैं। ओमप्रकाश राजभर ने इसका कारण भी बताया।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें:  पूर्वांचल को 6000 करोड़ की रेल परियोजनाओं की सौगात देंगे पीएम मोदी, यात्री सुविधाओं को उड़ान

विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा के साथ गठबंधन को तैयार सुभासपा

सुभासपा अध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश यादव तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर से मिलने जा रहे हैं लेकिन वो बसपा प्रमुख मायावती से नहीं मिल रहे। बसपा और मायावती उत्तर प्रदेश में गेमचेंजर हैं।

ओपी राजभर ने आगे कहा कि अगर मायावती तैयार होती हैं तो सुभासपा बसपा के साथ गठबंधन के लिए तैयार है। इसके साथ ही राजभर ने दावा किया कांग्रेस भी मायावती के साथ गठबंधन करना चाहती है। 2024 में हमलोग नया तीसरा मोर्चा बनाएंगे।
ये भी पढ़ें: सावन में बनारस आने का है प्लान तो जरूर पढ़ें ये खबर, सोमवार को सुगम दर्शन पर रोक

अब सपा के साथ नहीं रहा मुस्लिम वोट बैंक

एक सवाल के जवाब में ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा की ताकत घटी है। अब मुसलमान वोट चार खेमे में बंट गया है। भाजपा को भी मुस्लिम वोट मिलने लगा है। अब वो समय खत्म हो गया जब मुस्लिम वोट बैंक सपा के साथ था। अब यह भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस में बंट गया है। जब सत्ता रही समाजवादी पार्टी की मुसलमान को सीएम तो क्या डिप्टी सीएम भी नहीं बनाया। सपा चार बार सत्ता में आई लेकिन मुस्लिम समाज को उनका हक नहीं मिला। अब समाजवादी पार्टी किस मुंह से मुस्लिम समाज स वोट मांगेगी।

राजभर ने दावा किया कि आजादी के बाद 38 फीसदी मुसलमान सरकारी नौकरी में था। तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा ने इतना विकास किया कि आज की तारीख में एक फीसदी लोग भी सरकारी नौकरी में नहीं हैं। आप जब नौकरी देने औऱ हिस्सेदारी देने में मुस्लिम समाज की उपेक्षा करोगे तो वोट की आस कैसे करोगो। सपा से हर वर्ग नाराज है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed