{"_id":"64186c4e9f57193c45074c84","slug":"political-science-short-answer-questions-confused-varanasi-news-c-20-vns1013-112718-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: राजनीति के सवालों ने छात्रों को उलझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: राजनीति के सवालों ने छात्रों को उलझाया
विज्ञापन
राजनीति विज्ञान के लघु उत्तरीय प्रश्नों ने उलझाया
सीबीएसई इंटरमीडिएट के छात्र बोले, स्कोरिंग रहा पेपर
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में सोमवार को इंटरमीडिएट की राजनीति विज्ञान की परीक्षा हुई। छात्रों की माने तो प्रश्न काफी आसान रहे, पेपर स्कोरिंग था। कार्टून व मैप के प्रश्न आसान रहे। हालांकि लंबे उत्तर वाले प्रश्नों ने थोड़ा अधिक समय लिया। वहीं, लघु उत्तरीय प्रश्नों ने छात्रों को खूब उलझाया। छात्रों ने बताया कि कुल मिलाकर पूरा प्रश्नपत्र आसान और पाठ्यक्रम के अनुरूप था। प्रश्नों के बीच मिली आंतरिक छूट भी काफी अधिक थी।
बारिश को देख परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों पर समय से पहले ही पहुंच गए थे। हालांकि, दूरस्थ केंद्रों पर जाने वाले छात्रों को परेशानी हुई। केंद्रों पर पहुंचने के बाद अभिभावकों ने बच्चों को बिना तनाव परीक्षा देने को प्रेरित किया। केंद्रों से बाहर आए छात्रों के चेहरे पर खुशी देखकर अभिभावकों ने भी सुकून की सांस ली।
इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की परीक्षा आज
जिले के विभिन्न केंद्रों पर मंगलवार को सीबीएसई इंटरमीडिएट में एनसीसी और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की छात्र परीक्षा देंगे। दसवीं के छात्रों की आखिरी परीक्षा होगी। जिसमें बेसिक गणित व स्टैंडर्ड गणित की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
औसत छात्रों को रसायन के फॉर्मूले ने किया परेशान
सीआईएससीई में सोमवार को दसवीं में रसायन विज्ञान की परीक्षा हुई। तैयारी के साथ आए छात्रों को तो परेशानी नहीं हुई, लेकिन औसत छात्रों को रसायन के फॉर्मूलों ने खूब उलझाया। परीक्षा केंद्रों से बाहर आ रहे कुछ छात्र खुश थे, कुछ मायूस। छात्रों ने बताया कि कोई भी प्रश्न ऐसा नहीं था जो पाठ्यक्रम के बाहर से पूछा गया हो, लेकिन फार्मूले वाले प्रश्न थोड़े कठिन थे, जिसे हल करने में समय लगा रहा था। बारहवीं में कंप्यूटर साइंस की परीक्षा हुई। छात्रों को प्रश्नपत्र हल करने में कोई दिक्कत नहीं हुई। परीक्षा केंद्रों से बाहर आते समय छात्रों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।
कला और म्यूजिक की परीक्षा आज
मंगलवार को दसवीं के छात्र अर्थशास्त्र की परीक्षा देंगे। वहीं, इंटरमीडिएट के छात्र कला के साथ इंडियन म्यूजिक व वेस्टर्न म्यूजिक की परीक्षा देंगे। दसवीं की परीक्षा सुबह 11 से होगी। इंटर की परीक्षा सुबह नौ से 12 और 2 से 5 बजे तक होगी।