फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   political fight Suheldev Bharatiya Samaj Party leaders gave warning of agitation said cabinet Minister Anil Rajbhar must apologize to our party supremo om prakash rajbhar

सियासी जंग: सुभासपा ने दी आंदोलन की चेतावनी, कहा- हमारे पार्टी सुप्रीमो से माफी मांगे मंत्री अनिल राजभर, जानिए पूरा मामला

Mon, 14 Jun 2021 12:02 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 14 Jun 2021 12:02 AM IST
सार

सुभासपा नेताओं ने चेतावनी दी है कि हमारे पार्टी सुप्रीमो ओमप्रकाश राजभर से यदि अनिल राजभर माफी नहीं मांगेंगे तो उनके खिलाफ प्रदेश भर में बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा। इसके साथ ही भाजपा से भी यह मांग की गई है कि अनिल राजभर को मंत्रिमंडल से बाहर किया जाए। 

विज्ञापन
political fight Suheldev Bharatiya Samaj Party leaders gave warning of agitation said cabinet Minister Anil Rajbhar must apologize to our party supremo om prakash rajbhar
कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर - फोटो : फाइल

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के बयान से खफा सुभासपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भर में आंदोलन की चेतावनी दी है। सुभासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शशि प्रताप सिंह और महानगर प्रभारी जागेश्वर राजभर ने रविवार को बयान जारी किया। उन्होंने कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर से अपने बयान के लिए माफी मांगने की मांग की।

विज्ञापन


सुभासपा के अनुसार 12 जून को मंत्री ने सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर पर विवादित टिप्पणी की थी, जो सोशल मीडिया पर चल रहा है। बयान के मुताबिक, मंत्री की टिप्पणी बहुत अशोभनीय है। इस तरह की असंसदीय भाषा का इस्तेमाल मंत्री ने किया है। जनता से अपील करता हूं इस तरह की सोच वाले व्यक्ति को समाज में स्थान नहीं मिलना चाहिए। 
विज्ञापन


मंत्री अनिल राजभर मानसिक रूप से अस्वस्थ हो गए हैं। महाराजा सुहेलदेव के वंशज पर इस तरह की शब्दों का इस्तेमाल महाराजा सुहेलदेव का अपमान है। इसे राजभर समाज माफ नहीं करेगा। सुभासपा इस अपराध की सजा अगले वर्ष विधानसभा चुनाव में देगी। इस तरह के जनप्रतिनिधि को भाजपा बाहर का रास्ता दिखाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मामला

दरअसल बीते कई दिनों से ओमप्रकाश राजभर ट्वीट कर लगातार सरकार को हर मोर्चे पर घेर रहे हैं और सवाल उठा रहे हैं। इस पर पलटवार करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सिद्धांत विहीन लोग ट्वीट की राजनीति कर रहे हैं और सवाल भाजपा पर उठा रहे हैं। विवादित टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा था कि मैं कड़े शब्दों में कहूं तो ये लोग पूरी तरीके से राजनीतिक वेश्या की तरह हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed