फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   political fight in samajwadi party, leaders worker are in confusion

सपा में सियासी दंगल, मझधार में नेता-कार्यकर्ता

Fri, 06 Jan 2017 10:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 06 Jan 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
political fight in samajwadi party, leaders worker are in confusion
अब तक न टिकट तय और न ही चुनाव चिह्न
समाजवादी पार्टी में शीर्ष स्तर पर चल रही रार के बीच स्थानीय नेता और कार्यकर्ता उलझे हुए हैं।
विज्ञापन

चुनाव की तारीखें तय हो गईं और अब तक चुनाव चिह्न पर ही फैसला नहीं हो सका।
यही नहीं, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और शिवपाल यादव की ओर से जारी प्रत्याशियों की सूची के चलते भी दुविधा की स्थिति है। दोनों गुट चुनाव चिह्न साइकिल पर अपना-अपना दावा करते हुए चुनाव आयोग में दस्तक दे चुके हैं।
साइकिल चिह्न किसे मिलेगा, यह तय नहीं है। ऊहापोह में फंसे प्रत्याशी इसी उलझन में बैनर-पोस्टर तक नहीं छपवा रहे हैं।

शिवपाल यादव ने जिले की सभी आठ विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इसके बाद अखिलेश यादव ने अपनी अलग सूची जारी की। उन्होंने वाराणसी की दो सीटों पर ही प्रत्याशी उतारे। शिवपुर से आनंद मोहन यादव गुड्डु और अजगरा से लालजी सोनकर को प्रत्याशी बनाया। लालजी का नाम शिवपाल यादव की सूची में भी था।
विज्ञापन


बहरहाल सभी प्रत्याशी और दावेदार पार्टी में चल रही रार के थमने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, सपा के जिलाध्यक्ष डॉ. पीयूष यादव रोजाना अर्दली बाजार स्थित कार्यालय पहुंचते हैं और कार्यकर्ताओं की शिकायतें सुनते हैं। डॉ. पीयूष कहते हैं कि पूरी उम्मीद है कि पार्टी के दोनों गुटों में सुलह हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने पांच साल अच्छा काम किया है। कार्यकर्ता चाहते हैं कि उन्हीं के नाम पर चुनाव लड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed