फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   policeman who took photos inside sanctum sanctorum of Kashi Vishwanath temple identified

Varanasi: विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में फोटो खींचने वाले पुलिसकर्मी की हुई पहचान, जांच टीम ने सौंपी रिपोर्ट

Thu, 11 Jul 2024 11:39 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 11 Jul 2024 11:39 AM IST
सार

काशी विश्वनाथ धाम के गर्भगृह में फोटो खींचने वाले पुलिसकर्मी की पहचान हो गई है। मंदिर प्रशासन की जांच टीम ने रिपोर्ट सौंप दी है। अब पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
policeman who took photos inside sanctum sanctorum of Kashi Vishwanath temple identified
काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में मोबाइल के साथ पहुंचा सिपाही। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में तस्वीर खींचने वाले पुलिसकर्मी की पहचान हो गई है। मंदिर प्रशासन की जांच टीम ने मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र को रिपोर्ट सौंप दी है। इस मामले में पुलिसकर्मी को दोषी पाया गया है। मंदिर प्रशासन मामले में सख्त कार्रवाई के लिए अधिकारियों को पत्र लिखेगा।

विज्ञापन


श्रद्धालुओं के साथ सोमवार को पहुंचे पुलिसकर्मी ने गर्भगृह में फोटो खींचने के चक्कर में बाबा विश्वनाथ को जल चढ़ाने वाले पात्र को भी लांघ दिया था। गर्भगृह में लाइव दर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। श्रद्धालुओं ने इस भी इस पर आपत्ति जताई थी। मंदिर प्रशासन ने जांच के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र ने कहा कि रेड जोन में फोटो खींचने के मामले की जांच रिपोर्ट आ गई है। पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि दोबारा ऐसी घटना न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed