{"_id":"5e445ee28ebc3ee5d9101f4c","slug":"police-varanasi-news-vns510408631","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही ने कार में दो बार टक्कर मारी, व्यापारी ने नाराजगी जताई तो पिस्टल लेकर दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही ने कार में दो बार टक्कर मारी, व्यापारी ने नाराजगी जताई तो पिस्टल लेकर दौड़ाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। राजघाट पुल पर बुधवार शाम वैगनार कार में टाटा सफारी ने टक्कर मार दी। कार सवार व्यापारी और उनके रिश्तेदारों ने नीचे उतर कर नाराजगी जताई तो सफारी सवार ने फिर कार में टक्कर मार दी। आरोप है कि व्यापारी जब सफारी के नजदीक पास गए तो खुद को क्राइम ब्रांच का दरोगा बताकर सफारी सवार युवक ने पिस्टल लेकर दौड़ा लिया और उनके एक रिश्तेदार से मारपीट की।
सरेराह हुई घटना से राजघाट पुल पर जाम लग गया तो पुलिस आई और आरोपी को आदमपुर थाने ले गई। थाने में युवक की शिनाख्त चंदौली के क्राइम ब्रांच के सिपाही राहुल सिंह के तौर पर हुई। पीडि़त पक्ष की तहरीर पर सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
चंदौली जिले के मुगलसराय थाना अंतर्गत दुलहीपुर निवासी व्यापारी सतीश राय के अनुसार, वह कार से वाराणसी की ओर से आ रहे थे। उनके साथ रिश्तेदार सतर्कता अधिकारी रजनीकांत राय और राकेश राय भी थे। राजघाट पुल पर सतीश की कार के पीछे सफारी ने टक्कर मार दी। सतीश ने कार रोकी और नीचे उतर कर नाराजगी जताई। इस पर सफारी सवार ने फिर उनकी कार में टक्कर मार दी। तीनों लोग नजदीक गए तो नाराज होकर सफारी सवार युवक ने पिस्टल लहराते हुए उन्हें दौड़ा लिया। सतीश के अनुसार सफारी सवार युवक नशे में धुत था। इस संबंध में इंस्पेक्टर आदमपुर सतीश सिंह ने बताया कि आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
समझौते का दबाव बनाती रही पुलिस
व्यापारी सतीश राय के अनुसार, उन्होंने तहरीर दी तो आदमपुर थाने की पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बजाय सुलह करने का दबाव बनाती रही। काफी देर तक उनकी तहरीर नहीं ली गई और उनसे कहा गया कि सड़क पर ऐसा हो जाता है। आदमपुर इंस्पेक्टर भी गोलमोल जवाब दे रहे थे और थाने के पुलिसकर्मी भी टक्कर मारने के आरोपी का ही पक्ष ले रहे थे।