फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Police upset over fake information of murder in Varanasi, child call after see crime patrol

हेल्लो! पुलिस अंकल मेरे घर में हत्या हो गई... आठ साल के बच्चे ने क्राइम पेट्रोल देख दी सूचना

Sat, 31 Jul 2021 08:48 AM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Sat, 31 Jul 2021 08:48 AM IST
सार

पुलिस कंट्रोल रूम को 112 नंबर पर सूचना मिली तो वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में हड़कंप मच गया। बच्चा बोला कि क्राइम पेट्रोल देखकर यह कारस्तानी सूझी।
 

विज्ञापन
Police upset over fake information of murder in Varanasi, child call after see crime patrol
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हेल्लो! पुलिस अंकल मेरे घर में हत्या हो गई है जल्दी आ जाओ... शुक्रवार की दोपहर पुलिस कंट्रोल रूम को 112 नंबर पर सूचना मिली तो वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में हड़कंप मच गया। पुलिस ने कंट्रोल रूम से सूचना देने वाले के मोबाइल नंबर का लोकेशन निकाला और कॉलर के घर पहुंचे तो पुलिसकर्मी भी हतप्रभ रह गए।

विज्ञापन


कंट्रोल रूम को हत्या की सूचना देने वाला आठ साल का बच्चा था। बच्चा बोला कि क्राइम पेट्रोल देखकर यह कारस्तानी सूझी। दरअसल, दीवानगंज इलाके में रहने वाले शहनवाज उर्फ बबलू का आठ वर्षीय पुत्र मोहम्मद हमजा ने शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया और बताया कि उसके घर में हत्या हो गई है। आदमपुर पुलिस ने सर्विलांस सेल के जरिये कंट्रोल रूम में कॉल कर हत्या की सूचना देने वाले नंबर को ट्रेस किया और मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर आदमपुर ने बताया कि आठ साल के बच्चे ने यह हरकत की थी। परिजनों को हिदायत दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed