{"_id":"5e88dd368ebc3e76d36ae7a4","slug":"police-team-arrived-to-investigate-the-dispute-inspector-and-constable-serious-bhu-refer","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, इंस्पेक्टर व सिपाही गंभीर, बीएचयू रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाद की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, इंस्पेक्टर व सिपाही गंभीर, बीएचयू रेफर
Sun, 05 Apr 2020 12:47 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 05 Apr 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के पिंडरा में फूलपुर थाना क्षेत्र के थानारामपुर मुसहर बस्ती में मारपीट के मामले की जांच करने गई पुलिस टीम पर मुसहर लोगों ने हमला बोल दिया। जिसमें फूलपुर इंस्पेक्टर और एक सिपाही बुरी तरह घायल हो गए। वही बवाल कर रहे लोगों ने एक बाइक, एक टीयर गन व मोबाइल छीन लिया। घटना शनिवार की देर शाम करीब की है। देर रात दोनो को बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर किया गया वही गांव में मिले दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि उक्त गांव के मुसहर बस्ती के लड़कों का दूसरे लड़के से मामूली विवाद हो गया था। उसी में कुछ मुसहर अपराह्न में फूलपुर थाने गए थे और मारपीट व गाली गलौज देने का प्रार्थना पत्र दिए थे। उसी में शाम 7 बजे के लगभग थाने के हल्का दरोगा लक्ष्मण शर्मा व एक सिपाही संग मुसहर बस्ती पहुंचे और जांच कर ही रहे थे कि कुछ शराब के नशे में धुत लोग अपशब्द बोलने लगे। इसी पर मना किया तो ईंट से हमला बोल दिया। इसके बाद दारोगा व सिपाही ने भागकर अपनी जान बचाई और इसकी सूचना इंस्पेक्टर फूलपुर सनवर अली को दी।
विज्ञापन
जिस पर सनवर अली मय फोर्स मौके पर पहुंचे और दरोगा के बाइक व हमला करने वालों जानकारी लेने लगे। तभी उनके ऊपर हमला बोल दिया। जिससे इंस्पेक्टर के सिर व हाथ पैर तथा सिपाही आनन्द सिंह के सिर व हाथ पैर में गंभीर चोटें आई। वही पुलिस को रास्ता दिखाने गए ग्रामीण विपिन सिंह को भी हाथ पैर व सिर में गंभीर चोटें आई। सभी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराने के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया। इस दौरान मुसहरों ने पुलिस के टीयर गन, मोबाइल व एक बाइक को भी छीन ली।
विज्ञापन
घटना की सूचना के एसपीआरए एमपी सिंह, सीओ अनिल राय के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस फ़ोर्स, पीएससी व क्यूआरटी मय सैकड़ो की संख्या में पुलिस बल मुसहर बस्ती में घुसे और पुलिस टीम पर हमला करने वालों की खोजबीन की। देर रात तक सर्च अभियान चलता रहा।