{"_id":"5eca5dc08ebc3e90a40793cd","slug":"police-stopped-wedding-of-minor-girl-with-old-age-man-married-in-mirzapur-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उम्रदराज व्यक्ति के संग नाबालिग बेटी को शादी के बंधन में बांध रहा था पिता, मौके पर पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उम्रदराज व्यक्ति के संग नाबालिग बेटी को शादी के बंधन में बांध रहा था पिता, मौके पर पहुंची पुलिस
Sun, 24 May 2020 05:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 24 May 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक पिता अपनी नाबालिग लड़की की शादी किसी दोगुनी उम्र के व्यक्ति से करा रहा था। पुलिस को जब इसकी भनक लगी तो मौके पर पहुंच गई और शादी रुकवा दी।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता अपनी 15 वर्षीय पुत्री (जो कक्षा 9 की छात्रा है) उसकी शादी उसी गांव में रह रहे एक 30 वर्ष व्यक्ति से कराना चाहता था। जिसका छात्रा ने विरोध किया और ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
शादी की सूचना मिलते ही सन्तनगर चौकी प्रभारी संजय यादव ने मौके पर पहुंच गए और शादी को रुकवा दिया। ग्रामीणों की मानें तो 24 मई को नाबालिग लड़की की शादी थी। किशोरी के मना करने पर परिजन उस पर दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन
इस संबंध में थानाध्यक्ष लालगंज ने बताया कि नाबालिग की शादी की सूचना मिली थी, मौके पर पहुंचकर शादी को रुकवा दिया गया है। इस मामले में अभी तक किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। अगर तहरीर मिलती है तो कार्रवाई भी की जाएगी।