फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   police searching nepali youth man who bald by people in varanasi controversy reached in Lucknow-Delhi

सिर मुढ़वाने के मामले में लखनऊ-दिल्ली तक मचा है हंगामा, लेकिन पुलिस को नेपाली युवक की तलाश

Sat, 18 Jul 2020 12:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 18 Jul 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
police searching nepali youth man who bald by people in varanasi controversy reached in Lucknow-Delhi
नेपाली युवक - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी में रहने वाले एक नेपाली युवक को लेकर तीन दिन से लखनऊ और दिल्ली तक हंगामा मचा हुआ है। इस पूरे प्रकरण में खास बात यह है कि वह नेपाली युवक कौन था, क्या करता है और कहां रहता है, यह अब तक अबूझ पहेली बना हुआ है। पुलिस गलियां और मोहल्ले खंगाल कर नेपाली युवक का पता लगाने में जुटी हुई है।

विज्ञापन

वाराणसी में सोशल मीडिया में गुरुवार को एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में विश्व हिंदू सेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने गंगा घाट किनारे एक नेपाली युवक का सिर मुड़वाया दिया। इसके बाद नेपाली युवक के सिर पर जय श्रीराम लिख कर उसी से नेपाल के प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी कराए।
विज्ञापन



विश्व हिंदू सेना के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का कहना था कि नेपाल के प्रधानमंत्री द्वारा हाल ही में अयोध्या और श्रीराम को लेकर जो विवादित बयान दिया गया था, यह सब उसी के विरोध में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने पर मामले ने तूल पकड़ा तो शुक्रवार को पुलिस ने प्रकरण से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया और अन्य की तलाश की जा रही है। इन सबके बावजूद पुलिस अभी तक उस नेपाली युवक को नहीं खोज पाई है, जिसे लेकर यह घटना हुई।

'सिर मुड़वाने के लिए दिए थे 1500 रुपये'
गिरफ्तार चारों युवकों में से एक संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि नेपाली युवक को सिर मुड़ाने के लिए विश्व हिंदू सेना के संस्थापक अरुण पाठक ने 1500 रुपये दिए थे। जबरदस्ती जैसी कोई बात नहीं थी और वह सिर मुड़वाने के लिए खुद तैयार था।

वहीं, पुलिस अफसरों का कहना है कि नेपाली युवक ने अंदाजा नहीं लगाया होगा कि इस घटना से कितना हंगामा मचेगा। नहीं तो शायद वह सिर मुड़वाने के लिए तैयार न होता।

एसपी सिटी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि नेपाली युवक के साथ ही प्रकरण से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं। नेपाली युवक सामने आए तो पता लगेगा कि वास्तविकता क्या है और क्या, कैसे हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed