फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Police revealed of chandauli murder case, younger killed elder brother for Illicit relationship with wife

यूपी: तीन साल से था जेल में बंद, पत्नी के जेठ से बने संबंध, फिर हुआ रिश्तों का कत्ल

Sat, 31 Oct 2020 03:22 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 31 Oct 2020 03:22 PM IST
सार

पत्नी से अवैध संबंधों के चलते छोटे भाई ने की थी राकेश की हत्या।
हत्या में प्रयुक्त पिस्टल, दो मैगजीन पुलिस ने की बरामद।
28 अगस्त की रात चंदौली के डिग्घी के पास नहर पर हुई थी वारदात।

विज्ञापन
Police revealed of chandauli murder case, younger killed elder brother for Illicit relationship with wife
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में 28 अगस्त को हुई हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में हत्या को अंजाम मृतक के सगे छोटे भाई ने दिया था। पत्नी के साथ अवैध संबंध होने पर उसके सिर पर खून सवार था। पुलिस ने उसे 29 अक्तूबर की शाम को गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन

उसके पास से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल, डबल मैगजीन व 10 कारतूस बरामद हुए। यह घटना चंदौली जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के धूरीकोट गांव में हुई थी। मुकेश यादव ने अपने सगे बड़े भाई राकेश रौशन यादव की हत्या की थी। मुकेश अपनी पत्नी से राकेश के अवैध संबंध होने की जानकारी से नाराज था।
विज्ञापन



एसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि सदर कोतवाली के धूरीकोट निवासी मुकेश यादव हत्या के आरोप में 2017 से जेल में बंद था। जनवरी 2020 में वह जमानत पर जेल से बाहर आया तो बड़े भाई के उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध होने की जानकारी मिली। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने दोनों को रंगेहाथ पकड़ भी लिया था। तभी से भाई को ठिकाने लगाने की सोच रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में रहने के दौरान इनामी अपराधी आशुतोष यादव से उसकी दोस्ती हो गई थी। आशुतोष व रामानंद के साथ मिलकर बड़े भाई की हत्या की साजिश रची। 28 अगस्त देर शाम को मुकेश बड़े भाई को डिग्घी गांव के पास नहर पर ले गया था।

इसी बीच दोस्तों के साथ शराब पार्टी के दौरान मुकेश ने मौका देख पिस्टल से राकेश के सिर में गोली मार दी और आशुतोष के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया। 29 अक्तूबर कुरहना गांव से आशुतोष को गिरफ्तारी के बाद इस हत्या में मुकेश की संलिप्तता का पता चला।

शुक्रवार भोर में सदर कोतवाल अशोक मिश्रा, मुकेश तिवारी स्वाट टीम प्रभारी अभय कुमार सिंह ने हमराहियों के साथ आरोपी मुकेश यादव को धूरीकोट मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed