फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   police revealed murder case brother in law killed in varanasi

खुलासा: जीजा ने दोस्तों और नौकरों के साथ मिलकर की हत्या, चापड़ से पैरे काटे, साले से लेना था सिर्फ बदला

Sat, 21 Nov 2020 02:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 21 Nov 2020 02:31 PM IST
विज्ञापन
police revealed murder case brother in law killed in varanasi
demo pic

वाराणसी में साले की मारपीट से अपमानित महसूस करते हुए जीजा ने उसे शराब पिलाकर दोस्तों के साथ गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद चापड़ से पैर काट कर शव को बोरे में भर कर ऑटो में लादकर मिर्जापुर के अहरौरा क्षेत्र के फेंक दिया। यह खुलासा शुक्रवार को लंका थाने की पुलिस ने साकेत नगर निवासी आलोक राय की हत्या के संबंध में किया।

विज्ञापन

प्रकरण में आलोक के जीजा कश्मीरीगंज खोजवा निवासी डिब्बाबंद पानी बेचने का काम करने वाले अविनाश राय उर्फ अंशू, गणेशू कुमार भारतीय, विष्णु शर्मा, राजेश कुमार भारती और एक नाबालिग नौकर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने आलोक का आधार कार्ड, पैन कार्ड और वारदात में प्रयुक्त बोरे, चाकू, चापड़, बाइक व एक ऑटो बरामद किया है।
विज्ञापन



बिहार के कैमूर का मूल निवासी आलोक राय साकेत नगर क्षेत्र में किराये के मकान में रहता था। बीते आठ नवंबर को आलोक गायब हो गया था। परिजनों की तहरीर के आधार पर 11 नवंबर की रात लंका थाने में उसके अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया। इंस्पेक्टर लंका महेश पांडेय ने बताया कि तफ्तीश शुरू की गई तो सामने आया कि आठ नवंबर को आलोक दावत खाने के लिए अपने जीजा के घर गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जीजा से कड़ाई से पूछताछ की गई और सर्विलांस व सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की गई तो वारदात की गुत्थी परत दर परत सुलझती चली गई। पांचों आरोपियों की गिरफ्तारी में इंस्पेक्टर लंका महेश पांडेय के नेतृत्व में दरोगा दुर्गेश यादव, श्रीप्रकाश सिंह व शशिप्रताप सिंह और सिपाही दीनबंधु खरवार व सुमित सिंह की टीम शामिल थी।

शराब में नशे की गोली पिलाकर गला दबाया, चापड़ से काटा पैर
अविनाश ने पूछताछ में बताया कि आलोक ने उसे लगभग दो माह पूर्व लंका चौराहे के पास दो-तीन थप्पड़ मारा था। इसके बाद दुर्गाकुंड पर भी सबके सामने मारा था। जिससे वह काफी अपमानित महसूस कर रहा था और बदला लेने को ठान लिया था। आठ नवंबर की शाम उसने अपने दोस्त राजेश भारती को आलोक को घर लाने के लिए भेजा। राजेश और आलोक के आने से पहले वह, गणेशू, विष्णु और उसका नाबालिग नौकर इकट्ठा हो गए थे।

घर में जिस जगह आरओ प्लांट लगा है उसकी छत पर आलोक को ले जाकर शराब पिलाने लगे। अविनाश ने बताया कि इसी बीच आलोक के ग्लास में उसने नशे की गोली भी डाल दी थी, जिससे कुछ देर बाद वह बेहोश हो गया। फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। रात भर हम लोग मकान पर ही रहे। नौ नवंबर की सुबह जब हम लोग शव को बोरे में भर रहे थे तो उसका पैर मुड़ नहीं रहा था। तब चापड़ से उसके दोनों पैर काटकर बोरे में भर दिया गया। इसके बाद शव को अहरौरा क्षेत्र में ले जाकर जंगल में फेंक दिया गया।

क्राइम पेट्रोल और सीआईडी देखकर पुलिस को खूब छकाया
लंका इंस्पेक्टर के अनुसार, अविनाश क्राइम पेट्रोल और सीआईडी धारावाहिक खूब देखता है। आलोक की हत्या के बाद उसने पुलिस को खूब छकाया। आलोक के गायब होने की सूचना देने के साथ ही पुलिस से रोजाना अविनाश पूछता था कि उसके साले का क्या हुआ। आलोक की हत्या करने के बाद अविनाश ने उसके मोबाइल से उसकी महिला मित्र को मैसेज भेजा।

आलोक बनकर लिखा कि मुझे पुलिस पकड़ ले गई है। मेरे जीजा मेरा नंबर ब्लैक लिस्ट में डाले हुए हैं, इसलिए तुम उन्हें फोन कर कहो कि हमसे बात करें। पुलिस वाले कह रहे हैं कि 40 हजार रुपये मंगवाओ तो छोड़ देंगे। आलोक की महिला मित्र ने मैसेज के आधार पर अविनाश को फोन किया। फिर 10 नवंबर को आलोक के मोबाइल से अविनाश ने दोबारा उसकी महिला मित्र को मैसेज किया कि एक चाय की दुकान पर आओ।

15 नवंबर को अविनाश ने अपने दो साथियों को 300 रुपये देकर गाजीपुर भेजा। कहा कि वहां किसी से विनती कर उसके मोबाइल से आलोक के पिता को फोन कर कहना कि 40 हजार रुपये लेकर आओ। नहीं तो तुम्हारे बेटे को मार देंगे। हालांकि सर्विलांस और सीसी कैमरे की फुटेज से अविनाश का कारनामा उजागर हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed