{"_id":"5b694e684f1c1bab7d8b6d38","slug":"police-registered-a-case-after-lady-photo-viral-in-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की फोटो एडिट कर फेसबुक पर वायरल करना पड़ा महंगा, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की फोटो एडिट कर फेसबुक पर वायरल करना पड़ा महंगा, मुकदमा दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 07 Aug 2018 01:16 PM IST
विज्ञापन
facebook
महिला की फोटो फोटोशॉप से एडिट कर फेसबुक और व्हाट्सएप पर वायरल करना कुछ लोगों को महंगा पड़ गया। वाराणसी के शिवपुर बाजार में रहने वाली महिला की फोटो फोटोशॉप से एडिट कर फेसबुक और व्हाट्सएप पर वायरल करने के आरोप में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सोमवार को कार्रवाई की है।
पीड़िता की तहरीर पर लक्ष्मणपुर आदर्श मिश्रा, गुलशन, सचिन, हेमंत, अमन मिश्रा और माला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि वो आरोपियों को इस संबंध में समझाने गई तो उसे घेर कर अभद्रता और मारपीट की गई।
इससे परेशान होकर पीड़िता ने शिवपुर थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। इस संबंध में शिवपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की गई है।