{"_id":"5fdf360b8ebc3e3eb647fa01","slug":"police-public-dialogue-in-varanasi-stay-alert-about-cybercrime-police-is-with-you","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस-पब्लिक संवाद: 'साइबर क्राइम को लेकर रहें अलर्ट, पुलिस आपके साथ है'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस-पब्लिक संवाद: 'साइबर क्राइम को लेकर रहें अलर्ट, पुलिस आपके साथ है'
Sun, 20 Dec 2020 05:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 20 Dec 2020 05:01 PM IST
विज्ञापन
पुलिस पब्लिक संवाद।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामाजिक सरोकारों को सदैव अपनी प्राथमिकता समझने वाले दैनिक समाचार पत्र अमर उजाला की ओर से रविवार को वाराणसी के दारानगर स्थित स्वर्णकार समाज धर्मशाला में पुलिस-पब्लिक संवाद का आयोजन किया गया। संवाद को संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी चेतगंज आईपीएस संतोष मीणा ने कहा कि आप सभी साइबर क्राइम को लेकर खुद भी एलर्ट रहें। बाकी, पुलिस हर कदम आपको साथ मिलेगी।
विज्ञापन
आईपीएस संतोष ने कहा कि समय के साथ बहुत सारी चीजें बदली हैं। उसी तरह से अपराध और पुलिसिंग में भी बहुत बदलाव आया है। हमें बदलते दौर के अनुरूप खुद को ढालना है और सकारात्मक सोच के साथ पुलिस का सहयोग लेते हुए अच्छा करते रहना है।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी दशाश्वमेध ने कहा कि हम सभी आपके बीच से ही हैं। रोजाना कुछ अच्छा सीखना है और कुछ गलतियों को भूलना है। आमने-सामने के ऐसे संवाद और अच्छा करते रहने की प्रेरणा देते हैं।
विज्ञापन
इस दौरान महिला थाना प्रभारी प्रभा, जैतपुरा थाना प्रभारी शशिभूषण राय और कोतवाली थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने लोगों को मिशन शक्ति अभियान के बारे में बताया। इस दौरान स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष विष्णु दयाल सेठ, कृष्णकांत तिवारी कुन्नू, प्रतीक गुप्ता, किशन दीक्षित, भैयालाल यादव, अमन कबीर सहित तमाम गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।