फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police pelted with stones to free accused eight people including sub-inspector injured in Varanasi

Varanasi News: आरोपियों को छुड़ाने के लिए पुलिस पर पथराव, दरोगा सहित आठ घायल; प्रधान से विवाद के बाद हुआ बवाल

Mon, 10 Nov 2025 09:29 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 10 Nov 2025 09:29 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में ग्राम प्रधान से दुर्व्यवहार के आरोपियों को छुड़ाने के लिए धरनारत ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया। पुलिस की तीन गाड़ियां तोड़ डालीं। 

विज्ञापन
Police pelted with stones to free accused eight people including sub-inspector injured in Varanasi
पथराव में घायल पुलिस और क्षतिग्रस्त वाहन व गिरफ्तार लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर में ग्राम प्रधान से दुर्व्यवहार के आरोपियों की गिरफ्तारी से नाराज ग्रामीणों ने रविवार की रात साढ़े आठ बजे पुलिस पर पथराव कर दिया। आरोप है कि ग्रामीण आरोपियों को छोड़ने और ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े थे। जाम लगाकर प्रदर्शन कर रहे थे। पथराव में रामगनर, लंका और जैतपुरा थानाध्यक्ष की गाड़ियां टूट गईं। दरोगा पंकज पांडेय, जैतपुरा थानाध्यक्ष के चालक हेड कांस्टेबल जगदीश कुमार, कांस्टेबल गौरव मिश्रा सहित 8 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


37 लोगों को किया गया गिरफ्तार
घायलों में राहगीर रमेश और अंकित शामिल हैं। रात 1:30 बजे 37 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें 10 महिलाएं हैं। सूचना के बाद दस थानों की पुलिस बुलाई गई। साथ ही अराजक भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ीं। पुलिस के मुताबिक, 10 टीमों ने आरोपियों को देर रात गिरफ्तार किया है। इससे पहले सूचना पर डीसीपी काशी जोन गौरव वंशवाल भी मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन

इस बात पर हुआ बवाल

Police pelted with stones to free accused eight people including sub-inspector injured in Varanasi
मौके पर 10 थानों की फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला
रामनगर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में पेयजल आपूर्ति की सप्लाई शुरू कराने के लिए प्रधान रितु देवी और प्रधान प्रतिनिधि मान सिंह का गांव के विशेष और रोहित मौर्य से विवाद हो गया। आरोप है कि विशेष और रोहित की पिटाई कर दी गई। इसके बाद रोहित और विशेष ने ग्रामीणों को बुला लिया और दोनों पक्षों में विवाद हो गया। प्रधान की तहरीर के आधार पर रामनगर थाने की पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसका विशेष और रोहित पक्ष के लोगों ने विरोध किया और पुलिस पर मनमानी का आरोप लगाया।

साथ ही दुर्गामंदिर-पंचवटी मार्ग पर रविवार की सुबह 11 बजे धरने पर बैठ गए। इससे वाहनों का आना-जाना ठप हो गया। वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण मौके पर प्रधान को बुलाने, उनके माफी मंगवाने और आरोपियों को छोड़ने की मांग करने लगे।

रात आठ बजे एसीपी कोतवाली अतुल अंजान त्रिपाठी पहुंचे और रास्ता खाली कराने के लिए ग्रामीणों को समझाना शुरू किया। मुकदमा दर्ज कराने का भी आश्वासन दिया। अचानक पुलिसकर्मियों पर पथराव शुरू हो गया। पथराव से घायल पुलिसकर्मियों व लोगों को राजकीय अस्पताल रामनगर में भर्ती कराया गया।

Police pelted with stones to free accused eight people including sub-inspector injured in Varanasi
पथराव में क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला

प्रधान रितु देवी से दुर्व्यवहार के चार आरोपियों को छोड़ने की मांग की जा रही थी। रविवार की रात ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इसमें पुलिसकर्मियों को चोट आई है। 37 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जोन के 10 थानों की फोर्स लगाई गई है। जाम भी खुल गया है।

-गौरव बंशवाल, डीसीपी काशी जोन

विज्ञापन

Police pelted with stones to free accused eight people including sub-inspector injured in Varanasi
गिरफ्तर सभी आरोपी - फोटो : अमर उजाला
यह था पूरा मामला
सुल्तानपुर गांव में शनिवार की शाम से पेयजलापूर्ति बाधित है। सुबह गांव के विशेष मौर्य ग्राम प्रधान रितु देवी के घर गया। प्रधान प्रतिनिधि मान सिंह से पेयजलापूर्ति शुरू कराने की मांग की। प्रधानपति ने विशेष को बताया कि कुछ जगहों पर लीकेज है, जलापूर्ति शुरू होते ही लोगों के घरों में दूषित पानी जाएगा। दोपहर में मिस्त्री को बुलाया गया है। ठीक होते ही जलापूर्ति शुरू हो जाएगी। इस पर दोनों के बीच बहस हो गई। आरोप है कि मान सिंह ने विशेष को पीट दिया। यह बात विशेष ने ग्रामीणें को बताई तो पांच से छह लोग प्रधान के घर पहुंचे और ग्राम प्रधान, प्रधान प्रतिनिधि मान सिंह, भतीजा अरूण कुमार से उलझ गए। आरोप है कि ग्रामीणों के धक्के से प्रधान रितु देवी के पैर में चोटें आईं। प्रधान की तहरीर पर विशेष, रोहित को पुलिस ने गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed