फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   police Outpost in-charge openly threatened - not four, but two hundred sticks, what will I do?

पुलिस की दबंगई! चौकी इंचार्ज की खुलेआम धमकी- चार नहीं, दो सौ लाठी मारा हूं, क्या कर लोगे

Sun, 08 Mar 2020 11:20 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 08 Mar 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
police Outpost in-charge openly threatened - not four, but two hundred sticks, what will I do?
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

उत्तर प्रदेश में सत्ता किसी भी दल के हाथ में हो, लेकिन पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली आज भी मनमानी और अपने हिसाब से कानून का राज चलाने वाली है। योगी सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद उत्तर प्रदेश की पुलिस का असंवेदनशील रवैया नहीं बदला है।

विज्ञापन


हकीकत यह है कि हाल ही में सोनभद्र जिले में एक छात्र को शराब के नशे में धुत पुलिस के दो सिपाहियों ने सरे बाजार पीट दिया, तो भदोही जिले की कोतवाली में मात्र शिकायत पत्र की रिसीविंग कॉपी मांगने पर लात-घूंसों से पिटाई कर दी गई। 
विज्ञापन


अब ताजा मामला जौनपुर जिले के केराकत सर्किल के चौकी इंचार्ज की मनमानी का है। दरअसल, चौकी इंचार्ज साहब का एक आडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कहते सुने जा रहे हैं कि ‘हां चार लाठी नहीं, दो सौ लाठी मारा हूं, क्या कर लोगे।’

विज्ञापन
विज्ञापन

police Outpost in-charge openly threatened - not four, but two hundred sticks, what will I do?
धमकी भरा फोन कॉल - फोटो : अमर उजाला

जब फोन पर ये हाल है तो हकीकत का अंदाजा लगाना बिल्कुल भी कठिन नहीं है कि खुद को जनता का रक्षक कहने वाली पुलिस भक्षक तो नही बन गई है। केराकत कोतवाली क्षेत्र के डेडुआना गांव में रविवार को खड़ंजा निर्माण को लेकर विवाद हुआ।

आरोप है कि इससे संबंधित तहरीर लेकर पीड़ित प्यारेलाल विश्वकर्मा चौकी पर पहुंचे तो चौकी इंचार्ज ने उनकी ही पिटाई कर दी। शिकायत पर भाजपा के केराकत मंडल अध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा ने चौकी इंचार्ज से प्यारेलाल की पिटाई का कारण पूछा तो वह बरस पड़े और मारने-पीटने की धमकी दे डाली।

प्रकरण बेहद गंभीर

जौनपुर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार का कहना है कि निश्चित तौर पर बेहद गंभीर प्रकरण है और मामले की सीओ केराकत से जांच कराकर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed