फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police officer held a meeting with traders regarding security appealed to be vigilant by installing cameras o

Varanasi : सुरक्षा को लेकर थानेदार ने व्यापारियों के साथ बैठक की, दुकानों के बाहर कैमरा लगाकर सतर्कता बरतने की

Sat, 28 Dec 2024 10:11 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 28 Dec 2024 10:11 PM IST
सार

अपराध पर नियंत्रण में व्यापारी सहायक बने इसके लिए थाना स्तर पर भी प्रयास किए जा रहे हैं। बड़ागांव थानाध्यक्ष ने व्यापारियों के साथ बैठक कर उन्हें सीसीटीवी कैमरे लगवाकर सतर्क रहने की अपील की। व्यापारियों ने भी इस प्रयास की सराहना की

विज्ञापन
Police officer held a meeting with traders regarding security appealed to be vigilant by installing cameras o
व्यापारियों के साथ बैठक करते थानाध्यक्ष - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बड़ागाँव- व्यापारियों के साथ हो रही घटनाओं पर अंकुश लगाने व सतर्कता को थाना परिसर में प्रभारी अतुल सिंह ने व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने व्यापारियों से सतर्कता बरतने की अपील की। कहा कि अपने प्रतिष्ठान में कैमरा अवश्य लगवाएं। पैसा साथ लेकर चलने पर इसकी निगरानी करें। 

विज्ञापन


पुलिस का सहयोग करें और पुलिस का सहयोग लें। अनावश्यक रुपए साथ लेकर न चलें, अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। किसी भी प्रकार की असहजता की स्थिति में है तो तत्काल पुलिस को फोन करें।वही उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में चोरी की घटनाएँ होती है।
विज्ञापन


जिसको लेकर आप सभी व्यापारी के सहयोग से 2 महीने के लिए रात में निगरानी करने हेतु एक पहरेदार नियुक्त करे।पुलिस संपर्क में रहकर चोरी की घटनाओं पे अंकुश लगाएगी। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यछ राजेश गुप्ता,विकास गुप्ता,संजय मुनीब,आनन्द केशरी,बबलू चौरसिया,गुड्डू सेठ,आनन्द गुप्ता,साबिर अली,विजय यादव सहित दो दर्जन से अधिक व्यापारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed