फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police ki pathshala IPS Dr Anil Pandey gave mantras of cyber safety to children

पुलिस की पाठशाला: IPS डॉ. अनिल ने बच्चों को दिए सुरक्षा के मंत्र, कहा- सतर्कता से करें सोशल मीडिया का इस्तेमाल

Thu, 10 Aug 2023 10:07 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 10 Aug 2023 10:07 PM IST
सार

वाराणसी के कुरहुआ स्थित हैप्पी मॉडल स्कूल में गुरुवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला का आयोजन हुआ। पीएसी 36वीं वाहिनी के सेनानायक आईपीएस डॉ. अनिल कुमार पांडेय ने छात्र-छात्राओं से कहा कि साइबर अपराध से बचने के लिए जागरूकता और सतर्कता दोनों जरूरी है।

विज्ञापन
Police ki pathshala IPS Dr Anil Pandey gave mantras of cyber safety to children
पुलिस की पाठशाला में पीएसी 36वीं वाहिनी के सेनानायक आईपीएस डॉ. अनिल कुमार पांडेय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइबर अपराध से बचने के लिए जागरूकता और सतर्कता दोनों जरूरी है। साइबर अपराध के आप शिकार न हों, इसके लिए जरूरी है कि आप जागरूक हों। पूरी सतर्कता के साथ सोशल मीडिया का इस्तेमाल करें। गुरुवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में ये बातें पीएसी 36वीं वाहिनी के सेनानायक आईपीएस डॉ. अनिल कुमार पांडेय ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहीं। कुरहुआ स्थित हैप्पी मॉडल स्कूल में आयोजित पुलिस की पाठशाला में सेनानायक ने बच्चों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी।

विज्ञापन


पीएसी 36वीं वाहिनी के सेनानायक ने कहा कि कहा कि आज के दौर में ऑनलाइन फ्राॅड सबसे ज्यादा हो रहे हैं। साइबर अपराधी मोबाइल नंबर व अन्य सोशल मीडिया पर लिंक भेजते हैं। कई प्रकार के लाभ बताकर लिंक खोलने के लिए कहते हैं और जैसे ही व्यक्ति लिंक खोलता है, उससे ठगी कर लेते हैं। ऐसे में जरूरी है कि हम पूरी सतर्कता बरतें।

विज्ञापन

साइबर फ्रॉड हो तो तुरंत पुलिस को सूचना दें

आपके साथ कोई साइबर फ्रॉड हो तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। इस दौरान उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 112, 1090 आदि के बारे में भी बताया। छात्राओं से खास तौर से आह्वान किया कि अगर आपके साथ कुछ गलत होता है तो बिना झिझक अपनी समस्या घरवालों को बताएं। घरवालों को न बता सकें तो पुलिस को बताएं। आपकी जानकारी गोपनीय रखी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Police ki pathshala IPS Dr Anil Pandey gave mantras of cyber safety to children
पुलिस की पाठशाला में छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

प्रधानाचार्य प्रवीश कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्रम व मोमेंटो भेंट किया। उन्होंने कहा कि ऐेसे कार्यक्रमों से बच्चे जागरूक होंगे। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। संचालन दीक्षा सिंह व अर्निबान भट्टाचार्य ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के उपनिदेशक विनोद पांडेय, हेडमिस्ट्रेस भूमिका शाही आदि मौजूद रहीं।

बच्चों को भेंट की गईं पुस्तकें

Police ki pathshala IPS Dr Anil Pandey gave mantras of cyber safety to children
पुलिस की पाठशाला में बच्चों को भेंट की गईं पुस्तकें - फोटो : अमर उजाला

पुलिस की पाठशाला के दौरान सेनानायक से सवाल पूछने वाले बच्चों को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुस्तक प्रदान की गई। सेनानायक डॉ. अनिल कुमार पांडेय ने बच्चों को पुस्तकें भेंट की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed