फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police investigating murder of decorator in Varanasi by shooter who shot him in chest

डेकोरेटर हत्याकांड: बेटे के सिर पर सेहरा देखने की हसरत रह गई अधूरी, शूटर ने सीने में गोली मारकर की थी हत्या

Mon, 17 Mar 2025 01:12 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 17 Mar 2025 01:12 PM IST
सार

Varanasi Latest News: वाराणसी में पेशेवर शूटर ने दिलजीत के सीने में गोली मारी थी। इस मामले में पुलिस छानबीन कर रही है। दोस्त समेत पांच संदिग्धों से पूछताछ जारी है। वहीं चंदौली समेत आसपास के जिलों में पुलिस की तीन टीमें दबिश दे रही हैं। 

विज्ञापन
Police investigating murder of decorator in Varanasi by shooter who shot him in chest
मृतक की फाइल फोटो व रोते- बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औसानगंज में होली की रात दिलजीत उर्फ रंगोली के सीने में गोली मारकर हत्या करने वाला पेशेवर शूटर है। पुलिस की तफ्तीश में यह बात सामने आई है। फिलहाल वारदात को अंजाम देने वाले की तलाश में पुलिस की तीन टीमें दबिश दे रही है। चंदौली समेत आसपास जिलों की पुलिस से भी कमिश्नरेट पुलिस ने संपर्क किया है।

विज्ञापन


क्राइम ब्रांच और सर्विलांस सेल की टीमें वारदात की रात औसानगंज में सक्रिय मोबाइल नंबरों को ट्रेस कर रही हैं। कुछ संदिग्ध नंबर चिह्नित हुए हैं। दिलजीत के दोस्त समेत पांच संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। शनिवार की रात पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा और मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


जैतपुरा थाना क्षेत्र के औसानगंज के दिलजीत उर्फ रंगोली (33) की पूर्व परिचित ने धमकी दी थी। घटना से दो दिन पहले भी उसके मोबाइल पर अंजान नंबर से कॉल आया था। वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश से दिलजीत की कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच की तफ्तीश अभी जारी है। उधर, जैतपुरा थानाध्यक्ष बृजेश मिश्रा ने बताया कि बदमाश की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

मां और पिता की भर जा रही हैं आंखें

बेटे के सिर पर सेहरा देखने की हसरत लिए मां और पिता की आंखें भर जा रही हैं। बेटे को कंधा देते वक्त पिता पूरी तरह से टूट गए। आसपास के लोगों ने उन्हें ढांढ़स बंधाया। मां और पिता दोनों बेहद खुश थे कि मई माह में दिलजीत की शादी होगी। उसकी तैयारियां भी चल रही थीं। घटना वाली रात मां ने दिलजीत को टोका था कि रात में बाहर मत जाओ, हालांकि दिलजीत ने कहा कि कोई ग्राहक है, सजावट का एडवांस भुगतान करने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed