फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police inspection by lickar king

सैकड़ों लीटर शराब जब्त, 25 आरोपियों को दबोचा

Wed, 14 Jan 2015 02:31 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
वाराण्ासी, ब्यूरो Updated Wed, 14 Jan 2015 02:31 AM IST
विज्ञापन
Police inspection by lickar king

वाराणसी। लखनऊ में जहरीली शराब पीने से 28 लोगों की मौत के बाद वाराणसी में आबकारी और पुलिस विभाग के भी कान खड़े हो गए हैं। पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार को जिले भर में ईंट भट्ठों और बस्तियों में छापेमारी की। बीच शहर सिगरा में शराब का अवैध कारोबार पकड़ा गया।

विज्ञापन

यहां पुलिस और प्रशासन की नाक के नीचे शराब बनाई जा रही थी। पुलिस ने मंगलवार को हुई कार्रवाई में सौ कुंतल से ज्यादा लहन नष्ट किया। साथ ही, 25 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी वाईआर यादव और एसओ सिगरा शिवानंद मिश्रा ने पुलिस फोर्स के साथ मंगलवार की दोपहर सिगरा के मलदहिया स्थित मलिन बस्ती में छोपमारी की। कई घरों में भट्ठियों पर कच्ची शराब बनाई जा रही थी। पुलिस देख बस्ती के लोग भागने लगे। यहां पुलिस ने शराब की भट्ठियां तोड़ 20 कुंतल से ज्यादा लहन नष्ट किया और 15 लीटर कच्ची शराब बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 भाग रहे चार आरोपियों को पुलिस ने दौड़ा कर गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद टीम बड़ागांव की मलिन बस्ती पहुंची। बस्ती में भी महुआ से शराब बनाने का धंधा चल रहा था। पुलिस ने बस्ती को चारो ओर से घेर लिया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 50 कुंतल लहन नष्ट कर 15 लीटर कच्ची शराब बरामद की।
दर्जनों भट्ठियां तोड़ी गईं। पुलिस ने बस्ती से 10 लोगों को गिरफ्तार किया। टीम ने चौबेपुर की मलिन बस्ती में भी छापेमारी की। यहां पुलिस ने पांच ड्रम लहन नष्ट कर 130 लीटर कच्ची शराब बरामद की। यहां पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया।
टीम ने लंका थाना क्षेत्र के नुआंव ईंट भट्ठे पर छापेमारी कर 15 लीटर कच्ची शराब बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया। उधर, रोहनिया थाना क्षेत्र के केशरीपुर स्थित मलिन बस्ती में छापेमारी कर पुलिस ने एक कुंतल लहन नष्ट कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

 मिसिरपुर और चोलापुर के धरसौना स्थित भट्ठे पर पांच-पांच कुंतल लहन नष्ट छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जिले के अन्य ईंट भट्ठों पर भी छापेमारी की गई। जिला आबकारी अधिकारी वाईआर यादव का कहना है कि कार्रवाई के लिए नौ टीमें बनाई गई हैं। पुलिस और प्रशासन की मदद से छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed