{"_id":"5facd6ce8ebc3e9b7e32c26a","slug":"police-halts-marriage-of-minor-girl-after-reaching-mandap-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: मंडप में पहुंचकर पुलिस ने नाबालिग लड़की की रुकवाई शादी, बाद में हुआ ये खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: मंडप में पहुंचकर पुलिस ने नाबालिग लड़की की रुकवाई शादी, बाद में हुआ ये खुलासा
Thu, 12 Nov 2020 12:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 12 Nov 2020 12:01 PM IST
विज्ञापन
Demo Pic
- फोटो : google
वाराणसी में चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने बुधवार की रात एक किशोरी की शादी की सूचना चोलापुर थाने की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शादी रुकवा दी, लेकिन लड़की के बालिग होने का प्रमाण आयु प्रमाण पत्र से मिलने पर वापस लौट गई।
विज्ञापन
चोलापुर थाना क्षेत्र के धरसौना गांव की एक युवती की शादी आगरा के मलपुरा थाना के अजीजपुर (पुराना बस्ती) निवासी एक युवक से तय हुई थी। बुधवार को बारात आने के बाद दोनों पक्षों के लोगों की मौजूदगी में विवाह की रस्म संपन्न हो रही थी।
विज्ञापन
उसी समय किसी के द्वारा सीडब्ल्यूसी को सूचना दी गई कि युवक की शादी किशोरी के साथ कराई जा रही है। सीडब्ल्यूसी की सूचना पर चोलापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। आयु प्रमाण पत्र में लड़की के बालिग होने पर पुलिस खेद जताते हुए वापस लौट गई। वहीं, पुलिस के अनावश्यक हस्तक्षेप को लेकर युवक और युवती दोनों पक्ष के लोग खासे नाराज दिखे।
विज्ञापन