फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police good work : give drinking water to shiva devotee in varanasi

वाराणसी पुलिस ने पेश की मिसाल, प्यासे शिव भक्तों को पानी पिला कर निभाई नैतिक जिम्मेदारी

Mon, 22 Jul 2019 12:17 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Mon, 22 Jul 2019 12:17 PM IST
विज्ञापन
Police good work : give drinking water to shiva devotee in varanasi
शिवभक्तों को पानी पिलाते इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला

सावन के पहले सोमवार को काशी विश्वनाथ के दर्शन-पूजन के लिए वाराणसी में शिव भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। जुबान पर बाबा भोलेनाथ की 'बम-बम' और उमस भरी गर्मी भी भक्तों के हौसले को पस्त नहीं कर पा रही है। इसी दौरान वाराणसी पुलिस का एक काम शिवभक्तों में चर्चा का विषय बन गया।

विज्ञापन


काशी में शिवभक्तों की भीड़ ऐसी कि कतार काशी विश्वनाथ के छत्ताद्वार से चौक होते हुए मैदागिन चौराहे को पार कर विश्वेश्वरगंज तक पहुंच गई। कड़ी धूप में शिव भक्तों का गला भी सूखने लगा। शिवभक्त पानी के लिए परेशान हो रहे थे।
विज्ञापन


ये देख कर कोतवाली थाना के इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय ने अन्य पुलिसकर्मियों के लिए एक मिसाल पेश की। इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय खुद ही पानी की बोतलें लेकर शिवभक्तों के पास पहुंचे। कतार में लगे शिव भक्तों ने अपना गला तर कर वाराणसी पुलिस की खासी वाहवाही की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Police good work : give drinking water to shiva devotee in varanasi

गौरतलब है कि कोतवाली थाना क्षेत्र के कालभैरव मुहल्ले में काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव का मंदिर है। बाबा कालभैरव के सम्मान में कोतवाली थाने के कोतवाल अपनी कुर्सी पर नहीं बैठते हैं। उनकी कुर्सी पर बाबा कालभैरव की प्रतिमा विराजमान रहती है।

इंस्पेक्टर राजीव रंजन का कहना है कि पुलिस होने के साथ ही जनता के लिए हमारी कुछ नैतिक जिम्मेदारी बनती है। मन में श्रद्धा लिए शिव भक्तों को बाबा विश्वनाथ के सुगम दर्शन कराना हमारा कर्तव्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed