फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police Flag Day Why is this day celebrated every year on 23 November ADG Zone explained the importance

पुलिस झंडा दिवस: हर साल 23 नवंबर को क्यों मनाया जाता है ये दिन, पुलिस आयुक्त ने फ्लैग का महत्व भी बताया

Thu, 24 Nov 2022 09:36 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 24 Nov 2022 09:36 AM IST
सार

आज पुलिस झंडा दिवस मनाया जा रहा है। अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन रामकुमार ने अपने कार्यालय में ध्वजारोहण कर सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने कर्तव्य के प्रति सचेत और कर्तव्यनिष्ठ रहने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान पुलिस महानिदेशक डीएस चौहान के प्रेषित संदेश को पढ़कर सुनाया। उधर, कमिश्नरेट पुलिस लाइन में पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने अपने अधीनस्थ को फ्लैग लगाया और इसके महत्त्व को पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से साझा किया।

विज्ञापन
Police Flag Day Why is this day celebrated every year on 23 November ADG Zone explained the importance
झंडा दिवस पर पुलिस लाइन में संबोधित करते पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस झंडा दिवस बुधवार को पुलिस लाइन में मनाया गया। एडीजी जोन, कमिश्नरेट पुलिस लाइन और आईजी रेंज कार्यालय, पीएसी में ध्वजारोहण किया गया। अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन रामकुमार ने अपने कार्यालय में ध्वजारोहण कर सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने कर्तव्य के प्रति सचेत और कर्तव्यनिष्ठ रहने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान पुलिस महानिदेशक डीएस चौहान के प्रेषित संदेश को पढ़कर सुनाया। उधर, कमिश्नरेट पुलिस लाइन में पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने अपने अधीनस्थ को फ्लैग लगाया और इसके महत्त्व को पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से साझा किया। आईजी रेंज के. सत्यनारायणा ने ध्वजारोहण किया।

विज्ञापन

Police Flag Day Why is this day celebrated every year on 23 November ADG Zone explained the importance
डीजीपी के प्रेषित संदेशों को पढ़कर सुनाते हुए पीएसी रामनगर के सेना नायक डॉ अनिल कुमार पांडेय - फोटो : अमर उजाला

34वीं वाहिनी पीएसी भुल्लनपुर और 36वीं वाहिनी पीएसी रामनगर में पुलिस झंडा दिवस मनाया गया। 36वीं वाहिनी रामनगर के क्वार्टर गार्द' पर पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर सेनानायक अनिल कुमार पांडेय ने पुलिस झंडे को सम्मान पूर्वक सलामी दी।
34वीं वाहिनी पीएसी के 'क्वार्टर गार्द' पर पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर उपसेनानायक विनोद कुमार ने पुलिस झंडे को सम्मान पूर्वक सलामी दी। 
इस अवसर पर सहायक सेनानायक नरेश सिंह यादव, सैन्य सहायक शिवनारायण, शिविर पाल देव पाल, सूबेदार मेजर विन्ध्यवासिनी पांडेय व वाहिनी के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। 



प्रतिवर्ष 23 नवंबर को यूपी में पुलिस झंडा दिवस मनाया जाता है। यूपी पुलिस प्रथम राज्य पुलिस बल है, जिसे उसके अप्रतिम योगदान के फलस्वरूप 23 नवम्बर, 1952 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री द्वारा पुलिस ध्वज प्रदान किया गया। आज ही के दिन पीएसी बल को भी ध्वज मिला था। 23 नवंबर 1952 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू ने उत्तर प्रदेश पुलिस को पुलिस कलर व ध्वज प्रदान किया था। ध्वज का आकार चार फीट लंबा व तीन फीट चौड़ा, ध्वज में दो रंग है। इसमें ऊपर लाल रंग व नीचे नीला रंग है। इसी दिन पीएसी बल को भी ध्वज प्रदान किया गया था। उत्तर प्रदेश पुलिस के इतिहास में 23 नवंबर का दिन विशेष महत्व रखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed