फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police FIR in case of Misbehavior with doctors in BHU trauma center

दुस्साहस: बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों के साथ बदसलूकी, मंत्री का करीबी बताकर दे रहे थे धमकी; FIR दर्ज

Thu, 12 Sep 2024 11:03 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 12 Sep 2024 11:03 AM IST
सार

बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों संग बदसलूकी की गई। दो युवकों ने खुद को बिहार के मंत्री का करीबी बताकर धमकी दी। मामले में पुलिस  मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Police FIR in case of Misbehavior with doctors in BHU trauma center
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में बुधवार को दो युवकों ने इमरजेंसी में घुसकर हंगामा किया। बिहार के मंत्री का करीबी बताकर युवकों ने यहां मौजूद डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ बदसलूकी की। मामले में ट्रॉमा सेंटर प्रशासन की ओर से लंका पुलिस को तहरीर दी गई है।

विज्ञापन


आईएमएस बीएचयू के रेजिडेंट ने इस घटना से नाराज होकर स्वास्थ्य मंत्री, पीएमओ, मुख्यमंत्री कार्यालय, वाराणसी के पुलिस आयुक्त, डीजीपी को एक्स पर सूचना देकर कार्रवाई की मांग की। ट्रॉमा सेंटर में बुधवार दो युवक गेट पर आए। दोनों हंगामा करते हुए अंदर पहुंचे। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ के साथ गालीगलौच कर महिला स्वास्थ्य कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया।
विज्ञापन


चीफ प्रॉक्टर प्रो. शिवप्रकाश सिंह ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर प्रभारी की तहरीर को लंका थाने पर कार्रवाई के लिए भेज दिया गया। लंका थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर प्रशासन की तहरीर पर बिहार के कैमूर निवासी विवेक राय और आशीष कुमार पांडेय के खिलाफ मारपीट, धमकी, गाली-गलौच सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed