फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police FIR against two people including owner of Kashi Chaat Bhandar in varanasi

वाराणसी: काशी चाट भंडार के मालिक समेत दो के खिलाफ एफआईआर, वाहन खड़ा करने को लेकर मारपीट का आरोप

Tue, 08 Sep 2026 06:00 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 08 Sep 2026 06:00 PM IST
सार

वाराणसी में काशी चाट भंडार के मालिक समेत दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मालिक गोलू उर्फ किरारी और उसके छोटे भाई पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। 

विज्ञापन
Police FIR against two people including owner of Kashi Chaat Bhandar in varanasi
काशी चाट भंडार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दशाश्वमेध थाना क्षेत्र में काशी चाट भंडार के पास वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद हो गया। जंगमबाड़ी निवासी संजय बजाज ने काशी चाट भंडार के मालिक गोलू उर्फ किरारी और उसके छोटे भाई पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया और थाने में तहरीर दी। जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।

विज्ञापन


संजय बजाज के अनुसार, वह सात सितंबर की शाम करीब 8:30 बजे काशी चाट के पास स्थित पान की दुकान पर गए थे। इसी दौरान कुछ लोग बाइक से पहुंचे और वहां वाहन खड़ा करने लगे। संजय ने वाहन किनारे लगाने के लिए कहा। आरोप है कि इसी बात को लेकर गोलू उर्फ किरारी और उसके छोटे भाई ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता का आरोप है कि दोनों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान कथित तौर पर कहा गया कि गदौलिया आना आपका बंद कर दूंगा। थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed