फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police disclose women smuggling gang and three arrested

किशोरियों- महिलाओं को बेचने वाले गिरोह का खुलासा, ऐसे लोगों को निशाना बनाते थे तस्कर

Wed, 11 Apr 2018 10:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Updated Wed, 11 Apr 2018 10:53 AM IST
विज्ञापन
Police disclose women smuggling gang and three arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
यूपी के भदोही में पुलिस ने महिला तस्कर गिरोह का खुलासा किया। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। तस्कर भटकी युवतियों और किशोरियों को निशाना बनाते थे। इसके साथ ही पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव से पखवारे भर पूर्व लापता हुईं दो किशोरियों को क्राइम ब्रांच और पुलिस की संयुक्त टीम ने बरामद कर लिया।
विज्ञापन


सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने पत्रकारों के सामने गिरफ्तारी का खुलासा करते हुए बताया कि 22 मार्च 2018 को क्षेत्र के एक व्यक्ति ने तहरीर दी थी कि दो नाबालिग बेटियां लापता हो गईं हैं।
विज्ञापन


मुकदमा दर्ज करने के बाद सीओ भदोही अभिषेक पांडेय के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच और भदोही पुलिस मामले की जांच में जुट गई। सर्विलांस के माध्यम से सुराग मिलने पर रविवार की शाम पुलिस ने कानपुर रेलवे स्टेशन के पास से तीन तस्करों को गिरफ्तार कर किशोरियों को बरामद कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा

Police disclose women smuggling gang and three arrested
demo pic
पुलिस की पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वे नई दिल्ली में किराए का कमरा लेकर रहते हैं। कई प्रांतों में गैंग के सदस्य फैले हुए हैं, जो रेलवे स्टेशन, बस अड्डों पर भटकी युवितयों को अपने यहां शरण देने के नाम पर फंसाते हैं और फिर बेच देते हैं।

एएसपी ने बताया कि बरामद किशोरियों में एक को नोएडा के सतपाल गुज्जर को बेच दिया गया था, जिससे उसने शादी भी कर ली थी। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस नोएडा पहुंची तो किशोरी को लेकर नई दिल्ली में तस्करों के पास पहुंच गई। वहां से सारे लोग किशोरियों को लेकर बिहार भाग रहे थे लेकिन कानपुर मे उन्हें दबोच लिया गया।

एएसपी ने बताया कि इस मामले में लक्ष्मी देवी, नवल मिश्रा निवासी कच्ची सराय रोड, मुजफ्फरपुर बिहार, वर्तमान पता पुराना पालम रोड नई दिल्ली और सतपाल गुज्जर निवासी मकौड़ा सूरजपुर, गौतमबुद्ध नगर को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि किशोरियों का मेडिकल कराने के बाद उनके परिवार को सौंप दिया जाएगा। एसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed