फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police did not return the statue of former MP Phoolan Devi even on the second day

पूर्व सांसद फूलन देवी की प्रतिमा को पुलिस ने दूसरे दिन भी नहीं लौटाया

Sat, 24 Jul 2021 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Police did not return the statue of former MP Phoolan Devi even on the second day
पूर्व सांसद फूलन देवी की 20वीं पुण्यतिथि पर सूजाबाद स्थित शिव मंदिर के पास लगने वाले 14 फीट की प्रतिमा को पुलिस ने शुक्रवार को दूसरे दिन भी नहीं लौटाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन से प्रमिता लौटाने की मांग की। वहीं सूजाबाद चौकी पुलिस ने शिव मंदिर क्षेत्र में कई बार चक्रमण कर शांति व्यवस्था कायम बनाए रखने की अपील की। उधर, कार्यकर्ताओं ने कहा कि कार्यक्रम अब स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन

विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक व बिहार सरकार के पशुपालन व मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश साहनी 25 जुलाई को शहादत दिवस मनाने वाराणसी आएंगे। इस दौरान फूलन देवी की प्रतिमा लगाने को लेकर कार्यकर्ताओं से कई बार बातचीत की। तय हुआ कि फूलन देवी की 20वीं पुण्यतिथि पर जिले में वीआईपी द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन नहीं किया जाएगा। सूजाबाद-पड़ाव पर प्रतिमा का अनावरण परमिशन नहीं मिलने के कारण स्थगित कर दिया गया है। जिलाध्यक्ष सूचित साहनी ने बताया कि रामनगर पुलिस द्वारा पूर्व सांसद फूलन देवी की प्रतिमा को जब्त कर लिया है। प्रतिमा दूसरे दिन भी वापस नहीं मिलने से कार्यकर्ताओं में काफी रोष है। वीआईपी कार्यकर्ता फूलन देवी की प्रतिमा को वापस पाने के लिए कागजी कार्रवाई में दूसरे दिन भर जुटे रहे। सूजाबाद में आयोजन स्थगित कर दिया गया हैं। कोतवाली एसीपी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि जिले में धारा 144 लागू होने और अनुमति नहीं होने के कारण प्रतिमा स्थापना पर रोक है। गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed