{"_id":"633fdd54ad08bb570119956e","slug":"police-commissioners-telugu-language-introduced-mother-and-son-andhra-woman-was-separated-from-family-relat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस आयुक्त की तेलुगू भाषा ने मां और बेटे को मिलाया:परिवार से बिछड़ गई थी आन्ध्र महिला,परिजनों ने कहा 'थैंक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस आयुक्त की तेलुगू भाषा ने मां और बेटे को मिलाया:परिवार से बिछड़ गई थी आन्ध्र महिला,परिजनों ने कहा 'थैंक्स
Fri, 07 Oct 2022 02:31 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Fri, 07 Oct 2022 02:31 PM IST
सार
गोदौलिया पुलिस बूथ पर गुरुवार को भटकी हुई महिला को पुलिस आयुक्त ने तेलुगू भाषा में सूचना प्रसारित कर बेटे से मिलवाया। आंध्र प्रदेश से आई महिला विश्वनाथ मंदिर दर्शन पूजन के बाद अपने परिजनों से भटक गई थी।
विज्ञापन
महिला से बात करते पुलिस आयुक्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशी विश्वानाथ धाम में दर्शन पूजन को दक्षिण भारत से सकड़ों श्रद्धालु आते हैं। कुछ इसी तरह बीते गुरुवार को आंध्र से काशी आई महिला अपने परिवार से बिछड़ गई। अपने परिवार को ढूंढते हुए महिला गोदौलिया चौराहे पर बने पुलिस बूथ पर पहुंची और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को अपनी समस्या बताई। मगर तेलुगू भाषा बोलने के कारण वहां मजूद पुलिसकर्मी महिला की समस्या नहीं समझ पाए।
विज्ञापन
इसकी सूचना जैसे ही पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश को मिली वो तुरंत गोदौलिया चौराहे स्थित पुलिस बूथ पर पहुंचे और महिला को तेलुगू भाषा में परेशान नहीं होने को कहा।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त ने महिला से थोड़ी देर तेलुगू में बात की फिर पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम से तेलुगू में ही सूचना प्रसारित करनी शुरू कर दी। पुलिस आयुक्त का ये रूप किसी ने पहले नहीं देखा था। इसे देख सब हैरान हो गए। इसके बाद पुलिस आयुक्त ने तेलुगू भाषा में परिजनों से बात की जिसके बाद राजलक्ष्मी के बेटे ने बताए गए स्थान पर पहुंच कर अपनी मां से मुलाकात की। मां को देखकर बेटे की आंख भर आई और वो काफी खुश हुए। इसके साथ सतीश व उनकी मां राजलक्ष्मी वाराणसी पुलिस समेत पुलिस आयुक्त का धन्यवाद करते नहीं थक रहे थे।
विज्ञापन