फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police commissioner walking around in plain clothes, three policemen found playing games in the outpost

सादे कपड़ों में घूमे पुलिस कमिश्नर, चौकी में गेम खेलते मिले तीन पुलिसकर्मी

Wed, 06 Oct 2021 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Police commissioner walking around in plain clothes, three policemen found playing games in the outpost
मातहतों की सक्रियता और कानून व्यवस्था परखने के लिए पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश मंगलवार दोपहर सादे कपड़ों में सड़कों पर घूमे। इस दौरान एक चौकी के इंचार्ज ही नहीं मिले। वहीं चौकी के अंदर मौजूद तीन पुलिसकर्मी मोबाइल में गेम खेल रहे थे। जिस पर पुलिस आयुक्त ने काफी नाराजगी जाहिर की। लापरवाह थानेदारों पर गाज गिरना तय माना जा रहा है। इस दौरान कई चौराहों पर जाम मिला।
विज्ञापन

दोपहर में पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी परखने के लिए बगैर नंबर की कार से पुलिस आयुक्त मास्क लगाकर कार्यालय से निकले। उन्होंने कैंट होते हुए थानों और चौकियों की जांच करते हुए लंका पहुंचे। दोपहर 12 बजे बीएचयू गेट के पास तैनात पुलिस कर्मियों की सक्रियता थी लेकिन कुछ दूर आगे बढ़ते ही रविदास गेट के पास जाम लगा था। वहां पुलिस भी नहीं दिखी। इस दौरान पुलिस बूथ भी खाली मिले। लंका में लगने वाले जाम और पुलिस के रवैया के प्रति दुकानदारों से बातचीत भी की। हालांकि फीडबैक बहुत ठीक नहीं रहा। आटो और ई-रिक्शा की मनमानी भी पुलिस आयुक्त को देखी। पैदल घूमते हुए पुलिस आयुक्त के इस गोपनीय जांच में माना जा रहा है कि आगामी क्राइम मीटिंग में थानेदारों के पेंच कसे जाएंगे।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि अधिकतर जगहों पर जाम की समस्या दिखी है। संबंधित थानेदारों को निर्देशित किया गया कि शाम के समय ट्रैफिक के साथ ही सिविल पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाई जाए। चौराहों के पास बेतरतीब तरीके से आटो और ई-रिक्शा न खड़े हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

का हो भईया, इडली केतना रुपया प्लेट
कई दुकानदारों से भोजपुरी भाषा में पुलिस आयुक्त ने बात की। लंका मालवीय चौराहा से आगे रविदास गेट की ओर बढ़ते समय पटरी किनारे एक फास्ट फूड की दुकान पर रुके। इडली व सांभर का दाम पूछते हुए दुकानदार से जाम के विषय पर बात छेड़ दी और लंका थाने के पुलिसकर्मियों की कार्यशैली के बारे में जानकारी ली। दुकानदार ने कहा कि पुलिस चाह जाए तो जाम न लगे, सिर्फ ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के भरोसे छोड़ने से जाम का समाधान संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed