फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police Commissioner of varanasi and DM meeting with religious leaders for peace on juma ki namaj appeal to avoid rumors

Varanasi: जुमे पर शांति बहाली के लिए पुलिस आयुक्त और डीएम ने की धर्मगुरुओं संग बैठक, अफवाह से बचने की अपील

Thu, 16 Jun 2022 03:06 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 16 Jun 2022 03:06 PM IST
सार

जुमे की नमाज के दिन शांति बहाली के लिए गुरुवार को पुलिस आयुक्त ए सतीश और जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने शहर के धर्मगुरुओं के साथ बैठक की। धर्मगुरुओं से अपने-अपने क्षेत्र में शांति बहाली के लिए प्रयास करने को कहा। 

विज्ञापन
Police Commissioner of varanasi and DM  meeting with religious leaders for peace on juma ki namaj appeal to avoid rumors
धर्मगुरुओं संग बैठक करते वाराणसी के सीपी और डीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी जुमे की नमाज को लेकर वाराणसी में अलर्ट जारी है। मौजूदा हालात को देखते हुए जुमे की नमाज के दिन शांति बहाली के लिए गुरुवार को पुलिस आयुक्त ए सतीश और जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने शहर के धर्मगुरुओं के साथ बैठक की। पुलिस आयुक्त के कैंप कार्यालय पर आयोजित बैठक में जुमे के तैयारी के बारे में विचार विमर्श किया गया। सभी से शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।

विज्ञापन


वाराणसी डीएम ने कानून-व्यवस्था से जुड़ी हर जानकारी विस्तार से दी। उन्होंने कहा कि वाराणसी में अब तक अमन चैन कायम है। इसको बरकरार रखने में आप सभी की बड़ी भूमिका है। धर्मगुरुओं से अपने-अपने क्षेत्र में शांति बहाली के लिए प्रयास करने को कहा। किसी भी तरीके की अफवाह या फिर असहज स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने के लिए अपील की गई।
विज्ञापन


पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता 
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि आगामी जुमे की नमाज को लेकर पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में चौकसी बढ़ाई गई है। फील्ड के साथ ही पुलिस ने सोशल मीडिया पर भी कई टीमों को निगरानी में लगाया है। आपत्तिजनक पोस्ट, कमेंट और शेयर कर अशांति फैलाने वालों को चिह्नित करते हुए कठोर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अफवाह फैलाई तो दर्ज होगा मुकदमा

जुमे की नमाज को लेकर डीसीपी काशी आरएस गौतम ने बुधवार को कोतवाली थाने में धर्म गुरुओं संग बैठक की थी। उन्होंने कहा कि किसी भी अफवाह में न आएं। यदि कोई व्यक्ति अफवाह फैलाता है या किसी प्रकार की कोई उद्दंडता करता है तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

सोशल मीडिया पर किसी भी नफरत और द्वेष फैलाने वाले भ्रामक पोस्ट से बचें। यदि कोई ऐसा करता है तो इसकी तत्काल सूचना अपने नजदीकी चौकी और थाने को दें। डीसीपी काशी आरएस गौतम ने कहा कि अपने आसपास, मोहल्ले के खासकर नवयुवकों को समझाएं, वह किसी के बहकावे में आकर कोई गलत कदम न उठाएं। नफरत व द्वेष भरे ऐसे कोई पोस्ट और कमेंट सोशल मीडिया पर न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed