फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police commissioner in Varanasi asked for report in three days on traffic jam on Samaneghat bridge

Varanasi: पुलिस आयुक्त ने सामनेघाट पुल पर लगने वाले जाम पर मांगी तीन दिन में रिपोर्ट, दिया ये निर्देश

Tue, 17 Dec 2024 09:25 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 17 Dec 2024 09:25 AM IST
सार

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने रामनगर-सामनेघाट पुल समेत अन्य स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सामनेघाट पुल पर लगने वाले जाम पर तीन दिन में रिपोर्ट मांगी। रिपोर्ट एडिशनल सीपी कानून व व्यवस्था सौंपेंगे।

विज्ञापन
Police commissioner in Varanasi asked for report in three days on traffic jam on Samaneghat bridge
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने किया निरीक्षण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुगम यातायात को लेकर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने रविवार को रामनगर-सामनेघाट पुल समेत अन्य स्थानों का निरीक्षण किया। सामनेघाट पुल पर लगने वाले जाम के कारणों की समीक्षा की। एडिशनल सीपी कानून व व्यवस्था से जाम के लिए जिम्मेदार पुलिस कर्मियों को चिह्नित कर तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने सामनेघाट पुल पर प्रत्येक साइड, सिविल पुलिस व यातायात पुलिस की ड्यूटी लगाने और दोनों तरफ से अतिक्रमण हटाए जाने के निर्देश दिए। सामनेघाट पुल पर दोनों तरफ हाइटगेज लगाए जाने के लिए पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखे जाने पर जोर दिया। ताकि बड़े वाहन पुल से न गुजर सकें। कहा कि पुल के बाएं तरफ अतिक्रमण हटाकर सड़क बनाई जाए। इससे पुल के दोनों तरफ वनवे की व्यवस्था हो सके।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने यातायात संचालन व्यवस्था व अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हाल जाना। पड़ाव, रामनगर, सामनेघाट, लंका, नरिया, भिखारीपुर तिराहा, ककरमत्ता ब्रिज, मंडुवाडीह चौराहा आदि मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान व्यावसायिक प्रतिष्ठानों व अस्पतालों के आसपास सड़कों पर वाहनों की बेतरतीब पार्किंग करने वालों के खिलाफ अभियान चलाने को कहा। इस दौरान डीसीपी काशी गौरव वंशवाल, एडीसीपी नीतू, एडीसीपी राजेश कुमार पांडेय आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed