{"_id":"5f665fc38ebc3e78d56051b0","slug":"police-city-news-vns548265481","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्पेक्टर लक्सा और नदेसर चौकी इंचार्ज की जांच, कैंट थानेदार को फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंस्पेक्टर लक्सा और नदेसर चौकी इंचार्ज की जांच, कैंट थानेदार को फटकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। एडीजी जोन बृज भूषण की बैठक के बाद एसएसपी अमित पाठक मातहतों की कमियों और शिकायतों को लेकर सख्त हुए हैं। शुक्रवार की रात से शनिवार की दोपहर तक निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने इंस्पेक्टर लंका और नदेसर चौकी इंचार्ज की जांच का आदेश दिया है। वहीं, इंस्पेक्टर कैंट को तगड़ी फटकार लगाई। एसएसपी के इस सख्त रवैये से पुलिस महकमे में हड़कंप की स्थिति है।
एसएसपी शनिवार को समाधान दिवस पर कैंट थाने पहुंचे। फरियादियों की शिकायतों की सुनवाई के बाद एसएसपी ने कैंट थाने का निरीक्षण किया। एसएसपी के अनुसार, कैंट थाने में कागजात का रखरखाव सही नहीं था। मुकदमों की स्थिति अपडेट नहीं थी। भूमि विवादों के निराकरण के संबंध में कोई कार्ययोजना नहीं बनाई गई थी। थाने के जिन क्षेत्रों को लेकर एसएसपी ने सतर्कता बरतने को कहा था, उसे लेकर लापरवाही दिखी। इसको लेकर एसएसपी ने इंस्पेक्टर कैंट राकेश कुमार सिंह को कड़ी फटकार लगाई और कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। एसएसपी ने कहा कि कैंट थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करें। इस दौरान चौकी प्रभारी नदेसर अशोक कुमार के कामकाज की समीक्षा के दौरान मिली कमियों पर नाराजगी जताते हुए एसएसपी ने क्षेत्राधिकारी सदर को प्रारंभिक जांच का आदेश दिया है। वहीं, इससे पहले शुक्रवार की रात एसएसपी ने लक्सा थाने का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने अभिलेखों को देखा तो उसमें इंस्पेक्टर लक्सा महातम यादव की ओर से कोई प्रविष्टि ही नहीं दर्ज की गई दिखी। इसके अलावा लक्सा इंस्पेक्टर की अन्य खामियां भी निरीक्षण के दौरान उजागर हुई। एसएसपी ने एसपी प्रोटोकॉल को कहा है कि लक्सा इंस्पेक्टर की प्रारंभिक जांच कर तत्काल रिपोर्ट दें।